समाज के कमजोर तबके के सशक्तिकरण में डाॅ. भीमराव ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई-राज्यपाल


राज्यपाल ने डाॅ. अंबेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण कर नमन किया

रायपुर, 14 अप्रैल।  भारत रत्न डाॅ. भीमराव अंबेडकर की 129वीं जयंती पर राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने उन्हें नमन किया।  अपने निवास में डाॅ. अंबेडकर की चित्र पर  उन्होनें माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। राज्यपाल ने कहा कि डाॅ. भीमराव अम्बेडकर ने समाज के कमजोर तबके के सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने सामाजिक समरसता पर बल देते हुए हमेशा शोषितों और पीड़ितों के लिए आवाज बुलंद की। वे महिला उत्थान के भी प्रबल पक्षधर थे और उन्हें सशक्त, सबल एवं शिक्षित करने पर बल दिया। 

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने