मुख्यमंत्री के आदेश की अव्हेलना, कबीर जयंती पर नगर का मटन मार्केट खुला रहा

        

आरती गुप्ता 
नगरी।  प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल ने सभी कलेक्टरों को स्पष्ट निर्देश दिया गया था कि संत कबीरदास जयंती पर मास मटन मार्केट बंद रखें। लेकिन इसके बाद भी पुरे नगरी विखं सहित नगर का मटन मार्केट खुला रहा, नगरी विंख में महावीर जयंती में भी इसी तरह मटन मार्केट लाकडाऊन के बाद भी संचालित होता रहा। अधिकारीयों को आगाह करने के बाद भी कोई कार्यवाही नही की गई। अब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने निर्देश देने के बाद भी उनके आदेश निर्देश का खुला उल्लंघन नगर में किया गया। 
 
पुरे नगरी विकासखंड में मटन मार्केट बेखौफ संचालित किया गया। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन के इस रवैय्या पर घोर आपत्ति जताया है। इसके साथ ही जिम्मेदार अधिकारियों पर कड़ी कार्यवाही की मांग की गई है। इस संबंध में नगर पंचायत सीएमओ श्री बर्मन से बात करने पर कहा कि शासन का आदेश तो है पर मटन व्यवसायी को मना करने पर भी नही माने और दुकान का संचालन किया। जबकि प्रदेश के मुखिया के आदेशों के पालन के लिए उन्हे पुलिस प्रशासन के सहयोग से जप्ती की कार्यवाही की जानी चाहिए थी। प्रशासन के अधिकारियों के ढुलमुल रवैय्या से अनुयायियों में आक्रोश देखा गया है।इसके साथ ही उनके नीति पर भी सवाल उठने लगा है।
 

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने