बाल लोक कलाकार आरू साहू राष्ट्रीय लोक कलाकार मंच की ब्रांड एंबेसडर मनोनीत


 क्षेत्रवासियों और साहू समाज के लोगो ने दी बधाई 


भूपेंद्र साहू ,ब्यूरो 
धमतरी। छत्तीसगढ़ की स्वर कोकिला उभरती हुई प्रतिभावान बाल लोक कलाकार आरू साहू 'ओजस्वी' को राष्ट्रीय लोक कलाकार मंच का ब्रांड एंबेसडर मनोनीत किया गया  है। राष्ट्रीय लोक कलाकार मंच के राष्ट्रीय सलाहकार वरिष्ठ कहानीकार कथा- पटकथा लेखक रविशंकर रवि, राष्ट्रीय लोक कलाकार मंच के राष्ट्रीय महासचिव गीतकार गायक नौशाद खान तथा राष्ट्रीय लोक कलाकार मंच के बिहार प्रदेश अध्यक्ष निर्माता निर्देशक अमित सिंह जी के अनुमोदन तथा राष्ट्रीय लोक मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री अच्छे लाल सोनी , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष फिल्म निर्माता डॉक्टर सुबोधकांत तिवारी, उत्तर प्रदेश संयोजक और अध्यक्ष फिल्म निर्माता व अभिनेता संदीप कुमार मिश्रा एवं उत्तर प्रदेश समन्वय समिति प्रमुख आनन्द निगम तथा संरक्षक रेड रॉयल टी कंपनी के मालिक व फिल्म निर्माता तनवीर अहमद सनी साहब की संस्तुति पर छत्तीसगढ़ की स्वर कोकिला उभरती हुई प्रतिभावान बाल लोक कलाकार आरू साहू ओजस्वी को राष्ट्रीय लोक कलाकार मंच का ब्रांड एंबेसडर मनोनीत किए जाने पर क्षेत्रवासियों और समाज जनो ने बधाई दी है। 
 बता दें कि आरु ने बहुत कम समय में अपने आवाज की जादू से लोगो का  मन मोह लिया है। प्रदेश और राष्ट्रिय स्तर पर प्रसिद्धि भी पाई है। 

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने