पागल कुत्ते के शिकार बने 2 मासूम बच्चे,जिला अस्पताल में भर्ती



संजीवनी द्वारा किया गया त्वरित उपचार


                                                                           भुपेंद्र साहू
धमतरी।बीते गुरुवार की दोपहर 12 बजे ग्राम बोरेन्दा तहसील पाटन में दो बच्चे चांदनी उम्र 7 वर्ष,विनय उम्र 10 वर्ष अपने घर के बाहर खेल रहे थे। इसी बीच पागल कुत्ते ने दोनों पर हमला कर दिया ।जिससे बच्चे बुरी तरह घायल हो गए ।

परिजनों ने 108 को फोन किया जिसके पश्चात तुरंत मौके पर भखारा 108 के टीम से एवन और धर्मेंद्र मौके पर पहुचे ।स्थिति को देखते हुए उन्होंने उपचार करते हुए जिला अस्पताल धमतरी में भर्ती करवाया गया। जानकारी के अनुसार पागल कुत्ते को ग्रामीणों ने उसी समय मार दिया क्योंकि उससे पहले भी वह कुत्ता बहुत लोगो को काट था।

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने