MEDIA TRUST OF INDIA
  • Home
  • Latest
  • _Entertainment
  • _Corona Alert
  • _Action News
  • _Poem Section
  • _Art n Cultural
  • _Regional News
  • _National News
  • _International
  • _Crime Section
  • _Education News
  • News
  • Mega Tabs
  • More
  • _About Us
  • _Contact Us
  • _Disclaimer
  • _Privacy Policy
मुख्यपृष्ठregional

हर घर-एक पेड़ अभियान‘ की सफलता के लिए मुख्यमंत्री ने पत्र लिखकर दी शुभकामनाएं

byMTI TEAM -जुलाई 05, 2020 0



दुर्ग।जिले में हरियाली के विस्तार और पर्यावरण संरक्षण के लिए चलाए जा रहे हर घर-एक पेड़ अभियान की सफलता के लिए जिले के निवासियों को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पत्र लिखकर शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि जिले के नागरिकों की इस अभियान में भागीदारी से हरियर दुर्ग की कल्पना साकार हो सकेगी।

   जिलेवासियों के नाम जारी पत्र में मुख्यमंत्री ने लिखा है कि आपके दुर्ग जिले में हरियाली के विस्तार एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए हर घर एक पेड़ अभियान (वन होम-वन ट्री कैंपेन) चलाया जा रहा है। प्रकृति को सहेजने के पुनीत उद्देश्य से यह महती अभियान जिले में 6 जुलाई को आयोजित किया जा रहा है। हम सब इस दिन अपने घर में पौधे लगाएंगे। जनसरोकारों से जुड़े कार्याें में दुर्ग जिले के नागरिकों की हमेशा अग्रणी भागीदारी रही है। पौधरोपण ऐसा ही कार्य है हम जितने पेड़ लगाएंगे, प्रकृति को उतने ही बेहतर तरीके से सहेज पाएंगे। अपने घरों में पौधे लगाने पर उन्हें सहेजने में हमें आसानी होगी।
    मुख्यमंत्री ने जिलेवासियों से आग्रह करते हुए पत्र में लिखा है कि इस अभियान अंतर्गत 6 जुलाई को अपने घर में कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं और इसे सहेजे भी। स्वयं पौधे लगाएं और अपने पड़ोसियों को, परिचितों को भी पौधे लगाने के लिए प्रेरित करें। इस अवसर पर सार्वजनिक स्थलों पर, शासकीय कार्यालयों में, प्रमुख मार्गाें पर व्यापक स्तर पर पौधरोपण भी होगा। कुपोषण मुक्त दुर्ग बनाने बड़े पैमाने पर स्कूलों, आश्रम-छात्रावासों और आंगनबाडी केन्द्रों में मुनगा के पौधों का रोपण भी होगा। आने वाली पीढ़ी को सबसे अच्छा तोहफा आप हरियाली के रूप में दे सकते हैं। श्री बघेल ने उम्मीद जताई है कि जिले के लोगों की भागीदारी से वन होम-वन ट्री कैंपेन सफल होगा और एक ही दिन में आप लोगों द्वारा किए गए इस महती प्रयत्न से भविष्य में हरियर दुर्ग की कल्पना साकार हो सकेगी।

Tags regional
  • Facebook
  • Twitter

You might like

ज़्यादा दिखाएं

0/Post a Comment/Comments

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

Top 5 News

पंचमी पर कहार भोई समाज ने किया मां कन्हाई परमेश्वरी का भव्य सोलह श्रृंगार

सितंबर 30, 2022

कोरोना की जंग से हार गए धमतरी जिले के एक चिकित्सक, स्वास्थ्य विभाग में शोक की लहर

अगस्त 22, 2020

धन्यधरा धमतरी, जहां महात्मा गांधी ने दो बार पहुंचकर किया फिरंगी हुकूमत के खिलाफ शंखनाद

अक्टूबर 01, 2019

युवाओं को प्रगति के पथ पर ले जाने में अग्रसर बड़ौदा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संसथान

अगस्त 22, 2020

नई पीढ़ी को छत्तीसगढ़िया कहलाने में अगर शर्म आती है तो ऐसी मानसिकता को बदलना मेरा संकल्प - अनन्या नाग

नवंबर 17, 2020

Follow Us

Top News

  • कला एवं संस्कृति
  • कविता
  • कार्रवाई
  • कोरोना
  • कोरोना अलर्ट
  • खेल
  • घटना
  • चुनाव
  • धर्म
  • प्रदर्शन
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • लोकवाणी
  • विशेष लेख
  • सफलता की कहानी
  • सेहत
  • crime
  • EDUCATION
  • INTERNATIONAL
  • NATIONAL
  • regional
Media Trust of India :
Rudri Road, Near Laxmi Niwas
Dhamtari- 493773, Chattisgarh
===================
Director :- M.Chopra
Editor :- R.K.Chopra
===================
E-mail ID :- mtinews2015@gmail.com
===================
Mob.No.:- 9098423845

लेबल

  • कला एवं संस्कृति
  • कविता
  • कार्रवाई
  • कोरोना
  • कोरोना अलर्ट
  • खेल
  • घटना
  • चुनाव
  • धर्म
  • प्रदर्शन
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • लोकवाणी
  • विशेष लेख
  • सफलता की कहानी
  • सेहत
  • crime
  • EDUCATION
  • INTERNATIONAL
  • NATIONAL
  • regional
[getWidget results="3" label="recent" type="list"]
MEDIA TRUST OF INDIA

About Us

Media Trust of India : Rudri Road, Near Laxmi Niwas,
Dhamtari- 493773, Chattisgarh
Design by - Creative Tech
  • Home
  • About
  • Contact Us
  • Privacy

संपर्क फ़ॉर्म