गुरू का किसी भी व्यक्ति के जीवन में सबसे महत्वपूर्ण स्थान होता है-राज्यपाल


राज्यपाल ने गुरू पुर्णिमा के अवसर पर दी शुभकामनाएं

रायपुर।   राज्यपाल अनुसुईया उइके ने गुरू पुर्णिमा के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी है। राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा है कि गुरू का किसी भी व्यक्ति के जीवन में सबसे महत्वपूर्ण स्थान होता है। गुरू अंधकार से निकालकर उजियारे की ओर ले जाता है, उसे मार्गदर्शन देता है। सही और गलत में निर्णय करना सिखाता है। सही अर्थों में उसका दूसरा जन्मदाता होता है। प्राचीन काल से हमारे देश में गुरू को महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है। उन्हें साक्षात परब्रम्हा की उपमा दी गई है। इस अवसर पर हमें अपने गुरूजनों को याद करते हुए उनकी दी गई शिक्षा को जीवन में उतारने का संकल्प लेना चाहिए।  

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने