'स्पंदन'' अभियान के तहत् रक्षित केंद्र में जवानों की समस्याएं सुनकर दिए निराकरण के निर्देश



स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के लिए कराया गया पी. टी. एवं खेल कूद 

भूपेंद्र साहू 
धमतरी। पुलिस महानिदेशक डीएम अवस्थी द्वारा चलाए जा रहे स्पंदन अभियान के तहत  पुलिस अधीक्षक  बी.पी. राजभानू द्वारा जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि वह अपने अधीनस्थ जवानों से चर्चा कर उनकी समस्या के बारे में पूछते हुए आवश्यक निराकरण करें। यदि कोई समस्या उनके स्तर पर निराकरण योग्य ना हो, तो मुझे अवगत करावें। साथ ही जवानों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्हें तनाव से मुक्त रहकर अपने कर्तव्यों के साथ साथ पारिवारिक दायित्वों का निर्वहन करने हेतु प्रोत्साहित करें।

         इसी परिपेक्ष्य में पुलिस अधीक्षक  शुक्रवार को जनरल परेड दिवस में जवानों को पी.टी., योगाभ्यास एवं खेलकूद कराने हेतु निर्देशित करते हुए रक्षित केंद्र धमतरी में पुलिस जवानों के साथ स्वयं उपस्थित रहकर उनका मनोबल बढ़ाते हुए पी.टी. एवं व्हालीबाल खेल में हिस्सा लिया।

 इस दौरान फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए पीटी व खेल उपरांत पुलिस अधीक्षक ने जवानों को किसी भी परिस्थिति में अवसाद ग्रस्त न होने तथा अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए नियमित व्यायाम एवं योगाभ्यास को दैनिक जीवन में सम्मिलित करने निर्देशित किये। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से चर्चा कर उनकी समस्याओं को सुना एवं उचित निराकरण करने के निर्देश दिए।
               
        इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  मनीषा ठाकुर रावटे, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अरुण जोशी, उप पुलिस अधीक्षक अजाक  सारिका वैद्य, रक्षित निरीक्षक के देव राजू, निरीक्षक प्रणाली वैद्य,  रीना कुजूर, थाना प्रभारी सिटी कोतवाली भावेश गौतम, अर्जुनी उमेंद टंडन, रुद्री युगल किशोर नाग, यातायात प्रभारी सत्यकला रामटेके, सूबेदार  रेवती वर्मा एवं अन्य पुलिस अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने