डोर टू डोर कचरा कलेक्शन करने वाली 6 महिलाओं सहित जिले में पाए गए 15 पॉजिटिव केस




कुल संक्रमितों की संख्या दोहरा शतक पार,100 स्वस्थ होकर लौटे


भूपेंद्र साहू
धमतरी। जिले में कोरोना पॉजिटिव संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। आज 15 संक्रमित की पहचान की गयी है। धमतरी शहर से 7 पॉजिटिव मिले है। अब तक जो कोरोना संक्रमण से बची हुई थी वह अब संक्रमित हो गई है  ।घर-घर कचरा कलेक्शन करने वाली 6 महिलाएं अलग-अलग वार्डों से पॉजिटिव पाई गई है जिससे हड़कंप मच गया है।


जिसमें से पोस्टऑफिस वार्ड के 2, कोस्टापारा 1, मराठापारा 1, नवागांव वार्ड 1, जालमपुर 1 है। सभी नगर निगम में डोर टू डोर कचरा कलेक्शन करने वाली महिलाएं हैं। एक जिला अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर है। कुरूद ब्लाक से 6 संक्रमित मिले है। बुधवार को मिले संक्रमित क्लर्क की फैमिली से आज 4 पॉजिटिव मिले हैं। वही ग्राम सेल्दीप से 1 आर्मी का जवान संक्रमित मिला है, जिसकी पोस्टिंग पंजाब में हैं ,जो कुछ दिनों पहले छुट्टी में घर आया हुआ है व कुरूद से ही 1 साल की बच्ची संक्रमित मिली है।

जिले में अब आंकड़ा 200 से पार हो गया है। जिसमें से धमतरी कोविड-19 अस्पताल में 92 मरीज भर्ती है जिनका इलाज जारी है। वही आज 17 संक्रमित मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। यह जानकारी जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. विजय फूलमाली ने दी।

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने