हाथों में तिरंगा होठों में गंगा की भावना को लेकर घर घर पहुंचे भाजपाई

 


प्रत्येक देशवासी का आत्मसम्मान, आत्म गौरव तथा आत्म स्वाभिमान का है प्रतीक तिरंगा:प्रितेश गांधी  


धमतरी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आज़ादी के अमृत महोत्सव के तहत स्वतंत्रता के 75वीं वर्षगांठ के शुभ अवसर पर 13-15 अगस्त हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ किया गया है।देशभक्ति से सराबोर इस अभियान में लोग बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं तथा अपने घरों में तिरंगा भी लगा रहे हैं. इस अभियान के तहत शनिवार को प्रातः 6 बजे प्रीतेश गांधी प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य भाजपा छत्तीसगढ़, भूपेश शाह विशेष आमंत्रित सदस्य व्यापार प्रकोष्ट भाजपा , राजेन्द्र शर्मा पार्षद एवं पूर्व सभापति नगर निगम , कवीन्द्र जैन महामंत्री भाजपा , हरी पटेल, हरी कटारिया, ललित मानेक, नादूँ  त्रिवेदी, महावीर सिन्हा किसान मोर्चा शहर मंडल अध्यक्ष,  यशवंत साहू, लोचन, विजय साहू मंडल अध्यक्ष, रोहन सिन्हा, डाकेश्वर साहू, सतीश साहू सहित भारतीय जनता पार्टी के अन्य सदस्यों ने धमतरी के सरदार वल्लवभाई पटेल वार्ड गुजराती कॉलोनि धमतरी में जाकर झंडा लगाया तथा राष्ट्र ध्वज के सम्मान में 13-15 अगस्त को अपने घरों में झंडा फहराने की अपील की। 


प्रीतेश गांधी प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य भाजपा छत्तीसगढ़ की अगुवाई में प्रत्येक घरों में हमारी आन, बान ,शान, तिरंगा झंडा फहराने के आह्वान पर गुजराती कॉलोनी में किसी कवि की यह पंक्ति कि हाथों में तिरंगा हो, होठों में गंगा हो की भावना को लेकर घर घर पहुंचते हुए सभी से आग्रह पूर्वक राष्ट्र के इस गौरव दिवस में अपने को जोड़कर तिरंगा फहराने के लिए सभी से निवेदन किया गया।इस अवसर पर प्रीतेश गांधी ने कहा कि भारत माता के परम वैभव को विश्व गुरु के रूप में पुनर्स्थापित करने के लिए हर देशवासियों के मन में देशभक्ति की अलख जगाना इस अभियान का पवित्र उद्देश्य है हमारे राष्ट्रध्वज तिरंगा हमारे आत्म स्वाभिमान ,आत्म सम्मान, तथा आत्म गौरव का है प्रतीक जिस पर प्रत्येक भारत माता के सपूत को नाज है।मेरा सभी प्रदेशवासियों से अपील है कि अमृत महोत्सव के अवसर पर आइये हम सभी इस अभियान से जुड़ कर अपने घरों में 13-15 अगस्त अपने घरों में झंडा फहराएं और देश के महान विभूतियों, स्वतंत्रता सेनानियों एवं वीर जवानों को श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके त्याग, बलिदान एवं समर्पण के लिए आभार व्यक्त करें।

राजेन्द्र शर्मा पार्षद एवं पूर्व सभापति नगर निगम ने कहा कि आज हमारा देश हर्षोल्लास के साथ आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के आह्वान में शुरू किया गया हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा अभियान अब हर देशवासी का अभियान बन गया है।




0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने