नगर पंचायत अध्यक्ष, पंचायत सचिव, नेत्र सहायक सहित जिले में मिले 29 कोरोना पॉजिटिव



भूपेंद्र साहू
धमतरी। जिले में गुरुवार को कोरोना पॉजिटिव 29 लोगों की पहचान की गई है। जिसमें शहर से 8, नगरी से 8, मगरलोड से 3,गुजरा से 6 और कुरूद से 4 मरीज शामिल है।

आज जिन पॉजिटिव की पहचान हुई है,उसमे धमतरी शहर के नगर निगम के 1 कर्मचारी जोकि रामपुर वार्ड निवासी है, मराठा पारा, अमलतास पुरम, आमापारा , सुंदरगंज वार्ड, मैत्रीविहार कॉलोनी, नवागांव और  गोकुलपुर वार्ड से 1-1 संक्रमितों की पहचान हुई है।
गुजरा ब्लॉक में अछोटा से 3, शीतलापारा झुरा नवागांव से 1,अरौद से 1 अर्जुनी से 1है।
मगरलोड से 3, नगरी से 8 जिसमें बेलरगांव साकरा, आम गांव दिनकरपुर से 1-1 और नगरी नगर से 4 लोग शामिल हैं। इसमें दो ग्रामीण क्षेत्र से पंचायत सचिव संक्रमित हुए हैं।

 कुरुद के शंकर नगर,सनसिटी,पचरी पारा,सिरसिदा,जामगांव से  संक्रमितों की पहचान की गई। वही जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 750 पहुंच गई है। जिले में कुल एक्टिव केस की संख्या 389 है। यह रिपोर्ट शाम 6 बजे तक की है इसके बाद और पॉजिटिव लोगों की संख्या बढ़ेगी।

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने