पेट्रोलिंग करते हुए हाईवे पेट्रोलिंग ने जरुरतमंद परिवार एवं सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों का किया सहयोग



  यातायात नियमों का पालन करने व किसी भी प्रकार की घटना-दुर्घटना होने पर सूचित करने समझाइश देकर किया जा रहा प्रचार-प्रसार


धमतरी। विगत कुछ समय से यातायात के बढ़ते दबाव और राष्ट्रीय राजमार्गों व मुख्य मार्गो में हो रही सड़क दुर्घटनाओं के साथ साथ हो रही लूटपाट की घटनाओं को दृष्टिगत रखते हुए सतत निगरानी रखने व अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक  बी. पी. राजभानु ने हाईवे पेट्रोलिंग वाहन एवं उसमें संलग्न कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  मनीषा ठाकुर  के मार्गदर्शन में यातायात प्रभारी सत्यकला रामटेके द्वारा तीनों हाईवे पेट्रोलिंग के प्रतिदिन कार्यों की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिया जाता है।

        वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त निर्देशों के परिपालन में हाईवे पेट्रोलिंग वाहन सतत पेट्रोलिंग करते हुए किसी भी प्रकार की सूचना मिलने पर तत्काल मौके पर पहुंचकर जरूरतमंद लोगों की आवश्यक मदद कर रही है। प्रत्येक हाईवे पेट्रोलिंग अपने निर्धारित रूट में पेट्रोलिंग करते हुए सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक प्रबंध भी कर रही है, जैसे-मेन रोड में खड़े बेतरतीब वाहनों को सही पार्क कराना, सड़कों पर बैठे आवारा मवेशियों को हटाकर यातायात व्यवस्थित करना, किसी भी प्रकार की घटना-दुर्घटना होने की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचकर घायल/पीड़ित व्यक्ति को उसकी परिस्थिति अनुसार प्राथमिक उपचार उपरांत नजदीकी अस्पताल ले जाकर भर्ती कराना तथा उसके परिजनों से संपर्क कर सूचित करना। साथ ही समय-समय पर अपने रुट में आम लोगों से मिलकर उन्हें हाईवे पेट्रोलिंग के कार्यों के बारे में बताकर किसी भी प्रकार की घटना-दुर्घटना होने की सूचना देने समझाइश देते हुए अपना शासकीय नंबर देकर उन्हें यातायात नियमों का पालन करने समझाइश भी दिया जा रहा है।

       हाईवे पेट्रोलिंग द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा के दौरान पाया गया कि दिनांक 15 सितंबर से हाईवे पेट्रोलिंग वाहनों के द्वारा जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग, राज्यीय मार्ग व अन्य मुख्य मार्गों में सतत निगाह रखते हुए लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है, तब से सड़क दुर्घटनाओं में कमी आई है। पेट्रोलिंग के दौरान प्राय: यह परिलक्षित होता है कि मुख्य मार्गों में आवारा मवेशियों के बैठने से रात्रि में स्पष्ट दिखाई नहीं देते जिसके कारण दुर्घटना घटित होने की संभावना बनी रहती है। इसके लिए मार्गों के अंतर्गत आने वाले ग्रामवासियों से चर्चा कर आवश्यक व्यवस्था करने समझाइश दिया जा रहा है तथा पेट्रोलिंग के दौरान सड़क में बैठे आवारा पशुओं को हटाकर आवागमन दुरुस्त किया जा रहा है। सड़क दुर्घटना में घायल/पीड़ित व्यक्तियों को तत्काल मौके पर हाईवे पेट्रोलिंग के द्वारा आवश्यक प्राथमिक उपचार व मदद मिलने से गंभीर स्थिति निर्मित नहीं होती तथा यातायात व्यवस्था भी बाधित नहीं होती।

       अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीषा ठाकुर द्वारा समय-समय पर हाईवे पेट्रोलिंग वाहनों की लोकेशन व मौके पर जाकर उन्हें चेक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया जाता है तथा उप पुलिस अधीक्षक शसारिका वैद्य व प्रभारी यातायात द्वारा हाईवे पेट्रोलिंग वाहन एवं उसमें तैनात कर्मचारियों को चेककर निर्देशों का पालन करने हिदायत दिया जाता है, साथ ही संबंधित थाना प्रभारी द्वारा प्रतिदिन हाईवे पेट्रोलिंग की चेकिंग की जा रही है। हाईवे पेट्रोलिंग द्वारा अब तक 15 सड़क दुर्घटना के मामलों में सूचना पाकर त्वरित कार्यवाही करते हुए मौके पर पहुंचकर घायल/पीड़ित व्यक्ति को प्राथमिक उपचार बाद नजदीकी चिकित्सालय में भर्ती कराकर उनके परिजनों को सूचित किया गया है।

      इस प्रकार हाईवे पेट्रोलिंग वाहनों द्वारा अपने निर्धारित रूट में लगातार पेट्रोलिंग करते हुए जरूरतमंद एवं घायल व्यक्तियों की आवश्यक मदद कर रही है। आम नागरिकों से अपील की जाती है कि किसी भी प्रकार की घटना या दुर्घटना घटित हो तो तत्काल हाईवे पेट्रोलिंग के मोबाइल नंबर अथवा धमतरी पुलिस को सूचित करें जिससे पीड़ितों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने