Breaking डॉक्टर,कलेक्टोरेट,पीडब्ल्यूडी,पीएचई,पुलिस कर्मचारी सहित मिले 35 कोरोना मरीज



भूपेंद्र साहू
धमतरी। जिले में बुधवार को कोरोना पॉजिटिव 35 लोगों की पहचान हुई है। जिसमें डॉक्टर कलेक्ट्रेट पीडब्ल्यूडी की अच्छी पुलिस विभाग के अधिकारी कर्मचारी शामिल हैं इसके अलावा शहर से एक मौत भी हुई है।
 बुधवार शाम तक मिले रिपोर्ट के अनुसार जिले में 35 पॉजिटिव की पहचान हुई है, उसमे धमतरी शहर के रत्नाबांधा रोड से 1, मराठा पारा से 2, अमलतास पुरम से 1, विवेकानंद कॉलोनी से 1, सीनेटसिटी से 1, सिविल लाइन से 1, बठेना वार्ड से 2, डाक बंगला से 1 संक्रमितों की पहचान हुई है।

गुजरा ब्लॉक से 6(सभी रांवा),मगरलोड से 3, नगरी से 12 जिसमें 7 लोग थाने से व 1 पीएचई विभाग के कर्मचारी एवं अन्य 4 लोग नगरी क्षेत्र से मिले है। कुरूद से 5 संक्रमित मिले हैं। वहीं जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 712 पहुंच गई है। जिले में कुल एक्टिव केस की संख्या 361 है।धमतरी कोविड-19 अस्पताल में 47 मरीजों का उपचार किया जा रहा है। वहीं आज 12 लोगो को स्वस्थ्य होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है,कुल 337 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। गुरुवार को अधारी नवागांव वार्ड से एक लकवा पीड़ित कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत भी हुई है। जिले में मौत का आंकड़ा 14 तक पहुंच गया है।

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने