महिलाये अपनी समस्याओं को निराकरण हेतु आयोग के समक्ष रखें- डॉ किरणमयी नायक

 


 आयोग में 06 प्रकरण हुए निराकृत



धमतरी 09 अक्टूबर 2020। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक  द्वारा जिला पंचायत के सभाकक्ष में प्राप्त प्रकरणों पर सुनवाई की। धमतरी जिले से प्राप्त 10आवेदनों के निराकरण हेतु रखे गए थे।इन 10 प्रकरणों में हत्या के 2 प्रकरण, मानसिक प्रताड़ना के 6 प्रकरण, टोनही प्रताड़ना के 1 एवं अन्य 1 प्रकरण थे।इन प्रकरणों में से 7 प्रकरणो पर आवेदिका एवं अनावेदक उपस्थित हुए।अध्यक्ष ने 5 प्रकरणों को सुनवाई के बाद निराकृत किया।इसमे से 01 प्रकरण को न्यायालय के शरण मे भेजते हुए आयोग से निराकृत किया गया।शेष प्रकरणों को अगली सुनवाई हेतु प्रस्तावित किया गया।इस दौरान आयोग की सदस्य खिलेश्वरी किरण भी मौजूद थी।



  अध्यक्ष डॉ नायक का धमतरी जिले के स्थानीय जनप्रतिनिधियों के द्वारा स्वागत किया गया।इस दौरान उन्होंने उपस्थित लोगों को  छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग के कार्यों से अवगत कराया।आयोग के समक्ष महिलाये अपनी समस्याओं को निराकृत करने हेतु प्रस्तुत कर सकते है।

 कांग्रेस कार्यालय में हुआ भव्य स्वागत



छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग अध्यक्ष एवं पूर्व महापौर नगर निगम रायपुर किरणमयी नायक का धमतरी आगमन पर जिला कांग्रेस कार्यालय मैं कांग्रेस जनों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। श्रीमती नायक  ने उपस्थित कांग्रेसजनों को संबोधित करते हुए महिला सशक्तिकरण के बारे में विस्तार पूर्वक बातें बताई गई इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शरद लोहाना पूर्व जिला अध्यक्ष मोहन लालवानी महापौर विजय देवांगन महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सूर्यप्रभा चेट्टियार ब्लॉक अध्यक्ष अमरदीप साहू जनपद अध्यक्ष धमतरी  गुंजा साहू जनपद उपाध्यक्ष कुरूद जॉन सिंह यादव नगर पंचायत कुरूद अध्यक्ष तपन चंद्राकर जिला पंचायत सदस्य मीना बंजारे गोविंद साहू, जनपद सदस्य मनीषा साहू अनूपमा साहू, सरिता यादव, प्रभा श्रीवास्तव, ममता शर्मा, नीलू पवार किरण अग्रवाल आशीष बंगानी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने