अपने जन्मदिन पर दिए कंबल और चादर,लोगों की मदद भी की

 

नगरी।नगर का एक युवा लोगो की सेवा में हमेशा तत्पर रहते है। कई जगहों पर स्वयं पहुचकर लोगो के जरूरत पूर्ति तो करते ही है जानकारी होने पर जरूरतमंद व्यक्ति से संपर्क कर उनकी सहायता करने से पीछे नही हटते। हम बात कर रहे है नगर के समाजसेवी संस्था सर्वधर्म सेवा समिति अध्यक्ष सन्नी छाजेड़ की जिन्होंने अपने जन्मदिन के एक दिन पहले नगर के कोविड केयर सेंटर में पांच चादर व पांच कंबल भेंट किये, नगर के सांकरा मार्ग पर स्थित मुक्तिधाम की साफ-सफाई की । 

 


खोपरा के व्यक्ति से संपर्क कर बेटे के इलाज के लिए उनके साथी के साथ उन्हें रक़म देकर मदद की है। नगर के इस युवक द्वारा लॉकडाउन में भी लोगो की कई प्रकार से मदद की है वही विक्षिप्त व्यक्तियों की जरूरत की पूर्ति इनके द्वारा की जाती है। कोई विक्षिप्त अगर नगर में घूमते दिखाई पड़ता है तो  उसकी साफ-सफाई से लेकर उसके भोजन तक की व्यवस्था की जाती है।पूरा प्रयास करके उसको उसके घर तक पहुचाने का कार्य भी इनके द्वारा किया जाता है। लावारिश लाश की अंतिम क्रियाकर्म भी इनके और इनके सहयोगियों के मार्फ़त की जाती है। सन्नी छाजेड़ अब तक कई गरीब परिवारों की  मदद कर चुके है।


 

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने