भाजपा ऐसी पाठशाला ,जहां कार्यकर्ता होते है, प्रशिक्षित- रँजना साहू


धमतरी। प्रशिक्षण देकर कार्यकर्ताओं को प्रत्येक क्षेत्र में संपन्न बनाते हुए राष्ट्र, राज्य व समाज को सार्वजनिक जीवन की सेवा के लिए समर्पित करने वाला विश्व का एकमात्र राजनीतिक दल यदि कोई है तो वह भारतीय जनता पार्टी है, जिसके बल पर पूरे विश्व में समर्पित कार्यकर्ताओं की फौज तैयार कर सबसे बड़ी पार्टी होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।  यह हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए गर्व का विषय है उक्त बातें विधायक रँजना डिपेन्द्र साहू द्वारा इन दिनों भारतीय जनता पार्टी के मंडल स्तर पर चल रहे प्रशिक्षण अवधि में आमदी मंडल के कार्यकर्ताओं को  संबोधित करते  हुए कहा। 


विधायक श्रीमती साहू ने आगे कहा कि कोई भी राजनीतिक दल के लिए सर्वाधिक समृद्धि पूंजी उसके कार्यकर्ता होते हैं, यदि वे आत्मिक व नैतिक रुप से मजबूत हो जाए तो समाज के समक्ष उनके कार्यकर्ताओं की प्रमाणिकता पर कोई प्रश्नचिन्ह नहीं उठा सकता। भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता उपरोक्त सारे गुणों के कारण हजारों के बीच में अलग से पहचाना जाता है। उसके कार्य करने की शैली उसे अन्य से अलग निखार देती है। उसका महत्वपूर्ण आधार कोई है तो हमारा प्रशिक्षण वर्ग है, जिसमें अनेक विषयों को समाहित कर समग्र व्यक्तित्व निर्माण की पाठशाला के रूप में यह प्रशिक्षण कार्य करता है। रँजना साहू ने भारतीय जनता पार्टी के इतिहास पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए बताया गया कि खुशहाल वर्तमान हमेशा मजबूत इतिहास पर ही खड़ी रहती है, इस दृष्टिकोण से भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिक इतिहास को मजबूती प्रदान करने वाले अनेक लोग राष्ट्रवाद, देश भक्ति, पार्टी सेवा के लिए समर्पित होते हुए अपना सर्वस्व निछावर कर दिए। 

गौरतलब है कि उक्त प्रशिक्षण में अनेक वक्ताओं ने अनेक बिंदुओं पर कार्य कार्यकर्ताओं को तैयार करने हेतु प्रकाश डाला। इस सत्र की अध्यक्षता ललित सिन्हा ने की। इस अवसर मंडल अध्यक्ष मुरारी यदु, महामंत्री अमन राव, कीर्तन मीनपाल, आमदी नगर पंचायत अध्यक्ष हेमंत माला, जिला पंचायत सदस्य दमयंती केशव साहू, नामदेव राय, महेंद्र चंद्राकर, फलेश साहू, कोमल यादव, जितेंद्र सिन्हा, राजू मीनपाल जितेश सिन्हा, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने