राष्ट्रीय राजमार्ग एवं मुख्य मार्ग में हाईवे पेट्रोलिंग द्वारा सतत पेट्रोलिंग करते हुए रखी जा रही निगरानी
धमतरी।एसपी बीपी राजभानु के निर्देशानुसार एएसपी मनीषा ठाकुर रावटे के मार्गदर्शन व उप पुलिस अधीक्षक अजाक/यातायात सारिका वैद्य के दिशा निर्देश में तीनों हाईवे पेट्रोलिंग वाहन अपने निर्धारित रूट में लगातार पेट्रोलिंग करते हुए किसी भी प्रकार की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर जरूरतमंद एवं सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की आवश्यक मदद कर रही है। साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों एवं हाईवे पेट्रोलिंग वाहन में संलग्न कर्मचारियों द्वारा समय-समय पर आमजनों से मिलकर यातायात नियमों की जानकारी देकर प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है।
इसी सिलसिले ने बुधवार को ग्राम अर्जुनी में यातायात नियमों की जानकारी एवं हाईवे पेट्रोलिंग से संबंधित जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामवासियों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीषा ठाकुर रावटे ने उपस्थित ग्रामीणों को यातायात नियमों के बारे में बताते हुए कहां की सुरक्षा जीवन का अर्थ है, बिना सुरक्षा जीवन व्यर्थ है। इसलिए सुरक्षित एवं सीमित गति से सुरक्षा संसाधनों का उपयोग करते हुए वाहन चलाने समझाइश दी गई। उप पुलिस अधीक्षक सारिका वैद्य ने हेलमेट पहनकर दो पहिया वाहन चलाने, सीट बेल्ट लगाकर चार पहिया वाहन चलाने, वाहन चलाते समय समस्त दस्तावेज अपने साथ रखने, नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने नहीं देने तथा हाईवे पेट्रोलिंग की उपयोगिता एवं उसके द्वारा किए जाने वाले कार्यों के बारे में बताकर उनके मार्ग में चलने वाली हाईवे पेट्रोलिंग 2 का मोबाइल नंबर 94791-92468 देकर पांपलेट वितरण किया गया। साथ ही उनके आसपास किसी प्रकार की घटना/दुर्घटना होने पर तत्काल सूचना देने समझाइश दिया गया तथा सड़क सुरक्षा मित्र के संबंध में बताकर सहयोग करने प्रेरित किया गया। जिस पर उपस्थित ग्रामवासियों द्वारा पुलिस को सहयोग करने आश्वस्त किया गया। जागरूकता कार्यक्रम में प्रशिक्षु डीएसपी रागिनी तिवारी, यातायात प्रभारी सहित अर्जुनी के ग्रामीण तथा आसपास के लोग एवं हाईवे पेट्रोलिंग के कर्मचारी गण उपस्थित रहे।
टिप्पणी पोस्ट करें