तेंदुआ ने 4 महिलओं पर किया हमला, सिहावा अस्पताल में चल रहा इलाज

 


नगरी।तेंदुआ द्वारा लगातार  क्षेत्र के गांवों में व्यक्ति और मुक जानवरों पर हमला जारी है। कई जानवरों की मौत भी हो चुकी है तो लोग हमले में घायल हुए है।लोगो की किस्मत अच्छी रही तेंदुए के हमले के समय कोई न कोई उनके साथ थे जिन्होंने उनकी जान बचा ली है नही तो बड़ा हादसा हो सकता था। विभाग अगर इस ओर ध्यान नही देती है तो बड़ी दुर्घटनाओ को नकारा नही जा सकता है।


ग्राम मुखिया शारदा, टीकू ध्रुव सोनामंगर से प्राप्त जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह गांव की पहाड़ी में यशोदा बाई पति श्रवण यादव अपने साथी सरिता, नंदिनी, बिंदा बाई, और आरती के साथ  लकड़ी लेने गए थे उसी समय तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया जिन्हें गंभीर चोट आई है। किसी तरह तेंदुए को पत्थर मारमार कर भगाया और एक दूसरे की मदद कर जान बचाई। फिरहाल ग्रामीणों के मदद से इनका इलाज सिहावा अस्पताल में चल रहा है। ये महिलाएं अगर ग्रुप में नही होती तो गंभीर दुर्घटना भी घट सकती थी।

हाथी और तेंदुए से क्षेत्र में दहशत

इन दिनों ओड़िसा से गरियाबंद, भैसमुडा होते 27 हाथियों का दल भी क्षेत्र मेंहै जिसकी रखवाली में विभाग सजग है उसी तरह तेंदुए की हमले की ओर भी ध्यान देना होगा ताकि लोगो की हिफ़ाजत हो सके।



0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने