Video: राज्य सरकार के खिलाफ गांधी मैदान में गरजे भाजपाई

 

 किसानों को बोना आता है तो वह काटना भी जानते हैं:रंजना साहू




भुपेंद्र साहू

धमतरी। शुक्रवार 22 जनवरी प्रदेश के भाजपाइयों के लिए खास दिन रहा। प्रत्येक जिले में राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। धमतरी में गांधी मैदान में धरना प्रदर्शन रखा गया था। भीड़ देखकर भाजपाई गदगद हो गए। लंबे समय बाद इतनी भीड़ वहां पर देखने को मिली। वक्ताओं ने राज्य सरकार को जमकर कोसा। दरअसल प्रदेश आह्वान पर जिला भाजपा द्वारा धान खरीदी, सोसाइटियों में अवस्था, अंतर की राशि, गिरदावरी में रकबा कम होना जैसे विभिन्न मुद्दों को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में संदीप शर्मा, राम प्रताप सिंह मौजूद थे। इनके अलावा मंच पर विधायक रंजना साहू ,पूर्व विधायक इंदर चोपड़ा,पिंकी शाह, श्रवण मरकाम, पूर्व महापौर अर्चना चौबे,  जिला अध्यक्ष शशि पवार, निर्मल बरड़िया,कमलेश ठोकने, श्यामा देवी साहू, सरला जैन सहित पदाधिकारी मौजूद थे।


 विधायक रंजना साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज का यह आंदोलन किसान के स्वाभिमान की लड़ाई है, आज किसानों के साथ छल हो रहा है। इस राज्य सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। यहां से हम सरकार को आगाह करना चाहते हैं यदि किसान के साथ अन्याय हुआ तो खैर नहीं। किसानों को बोना आता है तो वह काटना भी जानती है। जिस किसान के भरोसे बड़ी-बड़ी इमारतें खड़ी कर रहे हैं किसान वह इमारत हिला दे सकते हैं ।सरकार को समझना होगा कि कुर्सी स्थाई नहीं होती।


 पूर्व विधायक इंदर चोपड़ा ने कहा कि हम सड़क की लड़ाई लड़ रहे हैं। पहले व्यवस्थित धान खरीदी होती थी लेकिन अब व्यवस्था चरमरा गई है। गांव गांव में सट्टा, जुआ, शराब ,अवैध रेत उत्खनन का बोलबाला है। पिंकी शाह ने कहा कि कर्ज माफी के बात सरकार की झूठी निकली प्रतिरोध कराने पहुंचे हैं ।श्रवण मरकाम ने कहा कि प्रलोभन देकर सरकार सत्ता में आई है इसे जगाने हम यहां पहुंचे हैं।

 राम रोहरा ने कहा कि पूर्व सरकार द्वारा धान खरीदी के बाद अधिकतम 4 दिन में राशि किसानों के खाते में आती थी लेकिन अभी पता नहीं है। अंतर की राशि कब आएगी इसका भी जवाब नहीं दे पा रहे हैं। निरंजन सिन्हा ने कहा कि इस सरकार के कार्यकाल में शराब घर घर पहुंच रहा है। प्रत्येक गांव में कोचिया और बिचौलिए हैं। महेंद्र पंडित ने कहा कि किसानों के सम्मान में यदि कोई बात करता है तो वह भाजपा है। गौ तस्करी बढ़ गई है लेकिन यह सरकार निरंकुश बैठी है ।सभा को अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया।

 मंच संचालन जिला महामंत्री कविंद्र जैन ने किया। इस दौरान भाजपाई पार्षद, सभी मंडल अध्यक्ष, जिला, मंडल के पदाधिकारी, युवा, महिला मोर्चा  के पदाधिकारी सहित कार्यकर्ता मौजूद थे।


सभा के बाद कलेक्ट्रेट घेराव करने कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां पर जमकर प्रदर्शन किया जुम्मा झटके की नौबत भी आ गई थी फिर गिरफ्तारी दी गई।

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने