भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष की कमान बीथिका को, हेमलता बनी प्रदेश कोषाध्यक्ष

 




भूपेंद्र साहू

धमतरी। लंबे इंतजार के बाद रविवार को भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी और जिला अध्यक्षों की सूची जारी की गई । जिसमें धमतरी जिला अध्यक्ष की कमान बीथिका विश्वास को दिया गया है। वर्तमान जिला अध्यक्ष हेमलता शर्मा को प्रदेश में कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है ।

धमतरी भाजपा जिला अध्यक्ष की घोषणा होने के बाद अलग-अलग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष का इंतजार हो रहा है। महिला मोर्चा कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। जिसमें संगठन जिला उपाध्यक्ष रही बीथिका विश्वास पर विश्वास जताते हुए महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष पद दिया गया है।इस कुर्सी को पाने के लिए कई महिलाएं सक्रियता दिखा रही थी और पिछले दिनों महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत के धमतरी आगमन पर अपना शक्ति प्रदर्शन भी किया था। 

हेमलता शर्मा को प्रदेश कोषाध्यक्ष, मोनिका देवांगन एवं कल्पना रणसिंह को प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य मनोनीत किया गया है ।विधायक रंजना साहू एवं सिहावा की पूर्व विधायक पिंकी शाह को प्रदेश स्थाई आमंत्रित सदस्य,पूर्व महापौर अर्चना चौबे को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए गया है।

बीथिका विश्वास ने कहा कि पार्टी द्वारा जारी दिशा निर्देश के तहत कार्य करते हुए संगठन को मजबूत बनाने सदैव काम करती रहेंगी। अधिक से अधिक महिलाओं को पार्टी से जोड़ने का काम भी किया जाएगा।



0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने