Video: विधायक की मौजूदगी में सचिवों ने भैंस के आगे बजाई बीन

 



भूपेंद्र साहू

धमतरी।26 दिसंबर से अपनी एक सूत्रीय मांग को लेकर पंचायत सचिव संगठन विभिन्न स्थानों पर काम बंद कलम बंद कर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर है। उनकी मांगों पर अब तक शासन-प्रशासन ने गौर नही फरमाया है जिससे संगठन खासा नाराज है और अपनी मांगों को सरकार तक पहुचाने प्रान्त संगठन द्वारा रणनीति तैयार कर ली गई है। इसी सिलसिले में सोमवार को भैंस के आगे बीन बजाया गया।हड़ताल को समर्थन देने क्षेत्र की विधायक रंजना साहू भी पहुंची।

 प्रदेश पंचायत सचिव संगठन के आव्हान पर अपनी एक सूत्रीय मांग को लेकर ब्लॉक संगठन के पदाधिकारी व सदस्य 26 दिसम्बर से गौशाला मैदान में हड़ताल पर बैठे है। सचिवों का काम बंद कलम बंद धरना प्रदर्शन जारी है। शासन-प्रशासन द्वारा मांगो पर ध्यान नही दिए जाने से उनकी संवेदनाओं को ठेस पहुच रहा है।हड़ताल कर रहे सचिव अब आंदोलन को उग्र करने की बात कह रहे है। 7 जनवरी को समस्त धरना प्रदर्शन स्थल पर सद्बुद्धि यज्ञ किया गया। इसके बाद डोल, नगाड़ा भी बजाया गया। 2 दिन पहले सचिवों ने भीख भी मांगी जिसकी राशि मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा कराया जाएगा। 

सोमवार को सचिव संगठन की ओर से भैंस के आगे बीन बजाया गया।कहा कि जिस प्रकार से भैंस के आगे बीन बजाने से कोई फर्क नहीं पड़ता उसी तरह से सरकार उनकी बातों को ध्यान नहीं दे रही है।हड़ताल का समर्थन करने विधायक रंजना साहू, राजेंद्र शर्मा, धनीराम सोनकर,प्रियंका सिन्हा ,विजय साहू, ,राजीव सिन्हा ,सरिता यादव, अभिषेक शर्मा भी पहुंचे।विधायक ने कहा कि सचिवों की मांग जायज है इनकी मांगों को वे सरकार तक जरूर पहुंचाएंगी।

हड़ताल में सचिव संघ की ओर से अध्यक्ष श्याम लाल विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष श्वेता गुप्ता, चुन्नीलाल साहू, सचिव सुभाष साहू ,राम स्वरूप साहू, घनश्याम साहू ,अभिषेक तिवारी, भूपेश सिन्हा, श्रीराम सिन्हा ,ओंकार प्रसाद ,जीवनलाल, प्रीति नायक, अशोक साहू ,राघवेंद्र सिन्हा, केशवराम, होरीलाल, दधीचि अग्रवाल, सुनील साहू, सियाराम यादव ,कोमल सिंह, गीता बंजारे ,मोहिनी साहू, असलम खान सहित अन्य सदस्य शामिल रहे।



0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने