रामप्रताप के स्वास्थ लाभ के लिए विधायक रंजना साहू ने कराई अरदास

 


रामप्रताप जी ने अपने समर्पण से संगठन को दी नई दिशा, मैं उनके जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ : प्रीतेश गांधी

 


धमतरी। छत्तीसगढ़ पृथक राज्य बनने के  पश्चात से  संगठन  के आधार स्तंभ के रूप में  अपनी  माहिती सेवा  प्रदान करते हुए  भारतीय जनता पार्टी को  अनवरत 15 साल तक  राज्य में सत्ता की बागडोर  के लिए सतत प्रयासरत रहकर  कार्यकर्ताओं को  एक सूत्र में बांधकर  मार्गदर्शन प्रदान करने वाले  पार्टी के पूर्व प्रदेश संगठन महामंत्री  राम प्रताप  पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ होकर  मेदांता हॉस्पिटल दिल्ली  में  स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।  उनके शीघ्र स्वस्थ होकर  पुनःछत्तीसगढ़  के सभी कार्यकर्ताओं को उत्कृष्ट सेवा कर  फिर से अवसर दें, इसके लिए  विधायक  रंजना डिपेन्द्र साहू द्वारा  गुरु सिंग सभा गुरुद्वारा में  सुबह  अरदास करते हुए  अति शीघ्र  स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की।

इस अवसर पर प्रीतेश गांधी प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य भाजपा छत्तीसगढ़ ने कहा कि आदरणीय रामप्रताप जी ने हमेशा पूरे समर्पण भाव से पार्टी एवं संगठन को एक नई दिशा दी है मैं उनके जल्द स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना करता हूँ। उन्होंने जिस प्रकार पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को एकजुटता के साथ छत्तीसगढ़ प्रदेश व प्रदेशवासियों की सेवा के लिए समर्पित होकर कार्य किया है वह हम सभी के लिए एक प्रेरणा है। पार्टी एवं संगठन को एक मजबूत आधार प्रदान करने में उनका बहुमूल्य योगदान रहा है। मैं प्रभु सियाराम से उनके जल्द ही स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ। मुझे पूरा विश्वास है कि वे शीघ्र ही स्वस्थ होकर हम सभी के बीच उपस्थित होंगे और पुनः उसी ऊर्जा से हमारा मार्गदर्शन करते हुए जनता की सेवा करते रहेंगे।

इस अवसर पर विधायक श्रीमती  रंजना साहू,पार्षद राजेन्द्र शर्मा, प्रीतेश गांधी  प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य भाजपा छत्तीसगढ़, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष चेतन हिंदूजा, शहर मंडल अध्यक्ष विजय साहू, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष नरेंद्र रोहरा,   प्रियंका सिन्हा, राजीव सिन्हा, दिलीप पटेल, पूज्य सिंधी पंचायत के उपाध्यक्ष प्रकाश वाधवानी, प्रितपाल छाबड़ा, कुलेश सोनी, लक्ष्मण गौतम उपस्थित थे।




0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने