ब्लॉक कांग्रेस ने संयुक्त तत्वावधान में किसानों के समर्थन में किया चक्काजाम, अन्नदाताओं की आवाज को किया बुलंद

 


वाहनों को दूसरे रोड से निकाला गया


मुकेश कश्यप

कुरुद।केंद्र सरकार द्वारा पारित कृषि एवं मजदूर विरोधी तीन कृषि कानून के विरोध में देश भर के विभिन्न किसान संगठनों/ यूनियन द्वारा कानून को वापस लिए जाने की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं।आंदोलनरत किसान संगठनों द्वारा पूरे देश मे देशव्यापी चक्काजाम का आयोजन किया गया। जिसके समर्थन में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुरुद, भखारा एवं मगरलोड के संयुक्त तत्वावधान में नगर के प्रवेश द्वार बायपास रोड में चक्काजाम कर किसानों के हक में आवाज को बुलंद किया।

         कुरुद ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आशीष शर्मा, भखारा ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश कोसरे व मगरलोड ब्लॉक अध्यक्ष डीहुराम साहू के संयुक्त नेतृत्व  में  ब्लॉक कांग्रेस व युवा कांग्रेस ने संयुक्त रूप से केंद्र सरकार के किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। हालांकि चक्का जाम को देखते हुए प्रशासन ने व्यवस्था कर ली थी। भाटागांव होते हुए ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया जिससे जाम की स्थिति नहीं बनी।

            इस अवसर पर ब्लॉक युवा कांग्रेस कुरुद अध्यक्ष डुमेश साहू द्वारा बैलगाड़ी में रैली निकाल कर किसान आंदोलन का समर्थन किया गया, बैलगाड़ी रैली कारगिल चौक से बाईपास चौक होते हुए धरना स्थल एनएच तक पहुंची। उक्त बैल गाड़ी में कुरुद नगर पंचायत अध्यक्ष तपन चन्द्राकर,पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद साहू, युका विधानसभा अध्यक्ष देवव्रत साहू, यूका ब्लॉक अध्यक्ष एवं सभापति डुमेश साहू, यूका उपाध्यक्ष इंद्रजीत दिग्वा, सभापति मनीष साहू, सभापति रोशन जांगडे, सभापति चुम्मन दीवान, एल्डरमैन राम रतलानी , पार्षद प्रतिनिधि बसंत साहू, किस्मत कुर्रे, उत्तम साहू, युवा नेता तुकेश साहू, उमेश साहू, ऐश्वर्य साहू, शशि साहू, टेमन साहू, योगेश साहू, संतोष प्रजापति, योगेश चंद्राकर एवं अन्य साथी गण सवार होकर पहुंचे और चक्काजाम में शामिल हुए व किसान हित की लड़ाई को आगे बढ़ाने में अपना देशव्यापी योगदान दिया।

     इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष कांति सोनवानी, छाया विधायक लक्ष्मीकांता साहू , जनपद अध्यक्ष शारदा देवी साहू, ,पूर्व नपा अध्यक्ष भरत नहर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य नीलम चंद्राकर, विनोद साहू, जनपद उपाध्यक्ष जानसिंह यादव, राजेश साहू, गिरीश साहू, जिला पंचायत सदस्य कुसुमलता तोषण साहू, हेमंत साहू, रमेश्वर साहू, बसन्त साहू, रमाशंकर बाजपेयी, चंद्रहास साहू, नरेंद्र सोनवानी, बिट्टू गौर, संतोष साहू, भीषम साहू,संतोषी निषाद,सहित समस्त प्रकोष्ठ के पदाधिकाकारी व कांग्रेसजन उपस्थित थे।



0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने