गांजा बेचने की फिराक में खड़े 2 आरोपी रंगे हाथ किया गिरफ्तार,14.5 किलो गांजा जब्त

 


थाना अर्जुनी पुलिस एवं साइबर तकनीकी सेल की संयुक्त त्वरित कार्यवाही


धमतरी। रविवार 28 फरवरी की रात्रि थाना प्रभारी अर्जुनी उमेंद टंडन को मुखबीर के जरिये सूचना मिली कि राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित नवीन ढ़ाबा एवं संबलपुर के बीच मेन रोड में दो व्यक्ति अवैध रूप से बिक्री करने गांजा बैग में रखे है एवं वितरित करने हेतु ग्राहक तलाश रहे हैं। उक्त सूचना से पुलिस अधीक्षक को अवगत कराकर उनके दिशा-निर्देश में थाना अर्जुनी पुलिस एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम द्वारा तत्काल गवाहों के साथ बताये हुए स्थान की घेराबंदी करते हुए रेड कार्यवाही की गई। 

        नवीन ढ़ाबा एवं संबलपुर के  बीच मेन रोड़ में दो व्यक्ति बैग लिए संदिग्ध अवस्था में खड़े मिले। दोनों संदेहियों का नाम पता पूछने पर अपना नाम प्रियांश त्रिपाठी पिता पंकज कुमार त्रिपाठी उम्र 22 वर्ष एवं अभय सिंग पटेल पिता सुभिप सिंग पटेल उम्र 24 वर्ष निवासी सुभाष कॉलोनी जेल रोड पुलिस लाइन वार्ड नंबर 5 थाना कोतवाली नगर बांदा उत्तर प्रदेश बताये। उक्त दोनों व्यक्तियों की गतिविधियां संदिग्ध लगने पर विधिवत तलाशी  ली गई। तलाशी लेने पर प्रियांश त्रिपाठी के लाल रंग के बैग में दो अलग-अलग पैकेट में गांजा  एवं अभय सिंग पटेल के नीले रंग के बैग में एक पैकेट में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा रखे रंगे हाथ मिलने पर मौके पर विधिवत कार्यवाही करते हुए उनके कब्जे से 14 किलो 500 ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती 1,16,000रु 4  मोबाइल को गवाहों के समक्ष विधिवत जप्त कर सीलबंद किया गया। आरोपियों  के खिलाफ धारा 20बी एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड हेतु न्यायालय में पेश किया गया। 

 कार्यवाही में थाना अर्जुनी के सहायक उपनिरीक्षक गोकुल राम साहू, प्रधान आरक्षक मनीष रामटेके, आरक्षक मिथलेश तिवारी, रितेश साहू, गहेश्वर साहू एवं साइबर सेल से मुकेश मिश्रा, धीरज डड़सेना, झमेल सिंह राजपूत शामिल रहे।

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने