जीवन के मूल्य को समझने, कर्म के साथ- धर्म का ज्ञान परम आवश्यक : रंजना साहू

 



धमतरी।धर्म की नगरी धमतरी के रुद्री रोड में स्थित जलविहार कॉलोनी गली नंबर 2 में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें कथावाचक पंडित  गणेश प्रसाद मिश्रा निरंतर भागवत कथा का वर्णन कर रहे हैं। चतुर्थ दिवस पर उनके मुखारविंद से भगवान नरसिंह अवतार के कथा का लाभ सभी श्रोतागण ले रहे थे। इस पावन पुनीत अवसर पर भागवत कथा का रसपान करने विधायक रंजना साहू भी पहुंची। उनके साथ श्यामा साहू, अनीता यादव, श्वेता गजपाल, लता साहू भी महाराज  का आशीर्वाद प्राप्त कर भागवत कथा श्रवण करने पहुंची।


 इस अवसर पर सर्वप्रथम विधायक रंजना साहू ने व्यासपीठ पर विराजमान प्रवचन कर्ता महाराज का आशीर्वाद प्राप्त कर कथा श्रवण किये एवं भगवत कथा भगवान की पूजा अर्चना किये। विधायक ने श्रोताजनों से कहा कि व्यक्ति को मन, बुद्धि, चित्त एकाग्र कर अपने आप को ईश्वर के चरणों में समर्पित करते हुए भागवत कथा को ध्यान पूर्वक सुनना चाहिए, क्योंकि इसकी श्रवण करने मात्र से जन्म जन्मांतर के पापों का नाश हो जाता है। श्रीमती साहू ने आगे कहा कि प्रत्येक प्राणी आज किसी ना किसी परेशानियों से दुखी और परेशान है। सभी परेशानियों को दूर करने का मार्ग या मुक्ति का मार्ग सिर्फ ईश्वर की आराधना ही एकमात्र रास्ता है, इसलिए अपने जीवन का कुछ समय भगवान के भक्ति में लगाना चाहिए। साथ ही जीवन के मूल्यों को हमें अगर समझना है तो अपने कर्म के साथ-साथ धर्म का ज्ञान हमको होना अति आवश्यक है।


 इस अवसर पर सुखराम सिन्हा, देवी राम सिन्हा, लच्छीराम सिन्हा, रमेश सिंहा, संतोष, नर्सिंग, धीरज, परशुराम अशोक कुमार, लक्ष्मण,  रमनिया सिन्हा, सतरुपा सिन्हा, कमला सिन्हा, सहित बड़ी संख्या में भागवत कथा श्रवण करने श्रोता जन उपस्थित रहे।

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने