भाजपा का पुतला दहन कर कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन

 



धमतरी।बस्तर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित चिंतन शिविर के दौरान छत्तीसगढ़ प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी द्वारा भाजपा के थूकने पर मुख्यमंत्री सहित कांग्रेस पार्टी बह जाएगी जैसी विवादित अशोभनीय बयान दिया गया था। इसके विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर कांग्रेसियों के द्वारा कचहरी चौक धमतरी में भारतीय जनता पार्टी का पुतला दहन कर जमकर नारेबाजी की गई।

 जिलाध्यक्ष लोहाना ने बताया कि जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री छत्तीसगढ़ प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी ने कांग्रेस पार्टी के ऊपर थूकने की बात कही है वह पूर्णतः अमानवीय एवं असामाजिक है जिसका हम घोर निंदा करते हैं।पुरंदेश्वरी देवी अपने बयान को वापस ले और माफी मांगे । महापौर विजय देवांगन ने भी कहा भारतीय जनता पार्टी अनुशासन में रहें अन्यथा आने वाले समय में जनता उन्हें सबक सिखाएगी। उक्त अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष मोहन लालवानी, जिला कोषाध्यक्ष सलीम रोकडिया, जिला महामंत्री आलोक जाधव, जिला प्रवक्ता नीलम चंद्राकर, अरुण चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष ईश्वर देवांगन, घनश्याम साहू, महिला जिलाध्यक्ष सूर्यप्रभा चेटियार, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राजा देवांगन, तनवीर कुरैशी, अशरफ  रोकडिया, देवेंद्र जैन, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष उदित नारायण साहू ब्लॉक महामंत्री अंबर चंद्राकर, अवैश हासमी, केंद्र कुमार पेनदरिया, विक्रांत पवार, तरुण रॉय,आशीष बंगानी,सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने