छ.ग.प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ ने डीईओ से मुलाकात कर लम्बित समस्याओं के सम्बंध में ज्ञापन सौंपा



 उच्चाधिकारियों ने प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के लिए किया  आश्वस्त 


  धमतरी।छ.ग.प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष हरीश सिन्हा के नेतृत्व तथा प्रांतीय महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष  ममता खालसा की विशेष उपस्थिति में जिला इकाई द्वारा डीईओ धमतरी रजनी नेल्सन से  मुलाकात कर प्राथमिक शालाओ के लगभग 500 रिक्त प्रधानपाठक के पदों पर  पदोन्नति तथा शिक्षक एलबी संवर्ग की विभिन्न  लंबित मांगों एवं समस्याओं पर चर्चा कर इसके त्वरित निराकरण की मांग की। 


1जनवरी 2020 को संविलियन हुए शिक्षको का वार्षिक वेतन वृद्धि  जोड़ कर  संविलियन हुए तथा अन्य सभी कर्मचारियों का  लम्बित समस्त प्रकार के  एरियर्स का शीघ्र भुगतान करने ,  स्वर्गीय देवकुमार इंदौरिया के परिवार  तथा अन्य अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरण का नियुक्ति आदेश प्रदान करने व अनुकम्पा नियुक्ति के साथ एलबी संवर्ग के परिजनों को समूह बीमा, सीपीएस राशि, अवकाश नकदीकरण, ग्रेजुएटी का समस्त संबंधित डी डी ओ स्तर पर त्वरित भुगतान करने,  विभागीय अनुमति प्राप्त कर दूसरी बार स्नातक/स्नातकोत्तर की योग्यता को सेवा पुस्तिका में इंद्राज करने, अनुमति आदेश शीघ्र जारी करने , शासकीय सेवा में रहते  अगर नियम के परे गृह भाड़ा भत्ता ले रहे हो उस पर अंकुश लगाया जाने, शाला संचालन के सम्बंध मे,  विकासखंड कार्यालय में होने वाली दिक्कतों तथा कार्यालयों में संलग्न कर्मचारियों को मूल शाला में भेजने, आदि के सम्बंध में चर्चा की गई। 

शाला संचालन के सम्बंध में डीईओ ने कहा कि 4 बजे तक संचालन की बाध्यता नही है सभी प्रिंसिपल अपने व्यवस्था के अनुसार पूरे स्टॉफ को साथ लेकर  कोविड के नॉर्म्स के तहत शाला संचालित कर सकते है। स्नातक योग्यता इंद्राज करने के लिए संबंधित बीईओ को सक्षम बताया। गृह भाड़ा भत्ता पर समस्त डीडीओ को पत्र जारी किया गया है। प्राथमिक शाला के रिक्त प्रधान पाठक के पदों पर एलबी की पद्दोन्नति के सम्बंध में उच्च कार्यालय से मार्गदर्शन लेकर  आगे की कार्यवाही का अशवासन दिया।

 मुलाकात में  शोभा गुप्ता नगरी ब्लॉक महिला प्रकोष्ठ, अमित महोबे जिला सचिव, शेषनारायण गजेंन्द्र जिला कोषाध्यक्ष, आलोक मत्स्यपाल जिला उपाध्यक्ष, पवन परिहा ब्लॉक अध्यक्ष धमतरी, वरुण साहू कार्यकारी अध्यक्ष धमतरी, लोमश साहू जिला उपाध्यक्ष, मनोज देवांगन कार्यकारी अध्यक्ष ,नोमेश साहू, अनिल सोरी, गेवेंद्र कामड़े ब्लॉक पदाधिकारी, वासुदेव सोनकर  ब्लॉक पदाधिकारी, रमेश देवांगन ब्लॉक पदाधिकारी, तेज प्रकाश रिगरी ब्लॉक पदाधिकारी, हुमन चंद्राकर ब्लॉक अध्यक्ष कुरूद, जयंत साहू ब्लाक अध्यक्ष मगरलोड, देवेश साहू जिला उपाध्यक्ष, पदुम साहू ब्लॉक अध्यक्ष नगरी, प्रदीप सिन्हा जिला सह सचिव, रणजीराव रणसिंह संयोजक, इकरामखान जिला  उपाध्यक्ष, पुरूषोत्तम निषाद प्रभारी भाखरा आदि लोगों उपस्थित थे।

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने