पाटन बठेना में हुये निर्मम हत्या के विरोध में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने सीएम का पुतला फूंका

 



 पुलिस के साथ हुई झूमाझटकी



पवन निषाद

मगरलोड (धमतरी)। मगरलोड भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल  के तत्वावधान में मुख्यमंत्री के गृह विधानसभा पाटन के ग्राम बठेना में हुए एक ही परिवार के 5 लोगों की निर्मम हत्या की विरोध में जय स्तंभ चौक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पुतला दहन किया गया।पुतला दहन के दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं व पुलिस के बीच झूमाझटकी हुई।


भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय यदु ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्वाचन क्षेत्र के ग्राम बठेना में गायकवाड़  परिवार के 5 लोगों की हत्या को प्रदेश मुख्यमंत्री आत्महत्या कहा रहे है।जिसका भारतीय जनता पार्टी पुरजोर विरोध करता है।प्रदेश संगठन के आव्हान पर पुतला दहन किया गया।हत्या की जांच सही ढंग हो ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिले। भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष राखी साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा हत्या को आत्महत्या कहना छोटी मानसिकता को दर्शता है। आज महिलाओं के साथ अत्याचार व अनाचार हो रहा है ।प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं है।गायकवाड़ परिवार को इंसाफ मिले इसलिए भाजपा जनता पार्टी  ब्लाक स्तर पर विरोध प्रदर्शन कर रही है।आगे जिला और उसके बाद प्रदेश स्तर पर  विरोध प्रदर्शन होगा।


पुतला दहन के दौरान मंडल अध्यक्ष विजय यदु,भाजपा जिला उपाध्यक्ष नरेश सिन्हा, महामंत्री यवन लाल साहू,जिला युवा मोर्चा महामंत्री चेतन साहू, महिला मोर्चा अध्यक्ष राखी साहू,अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष भगत मार्केंडेय,पूर्व मंडल अध्यक्ष शत्रुघन साहू,पूर्व जिला उपाध्यक्ष भीखम सेन,नगर पंचायत सासंद प्रतिनिधि भवानी यादव,पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष लोकेश साहू,किसान मोर्चा अध्यक्ष हिरजंय साहू,मंडल उपाध्यक्ष टीकमचंद साहू,खिलेश साहू,मंत्री मिलन नेताम,पार्षद नरेश अग्रवाल,बीआर नाग,युवा मोर्चा अध्यक्ष बंसत साहू,जीवराखन साहू,ईशु साहू,पहंदा सरपंच लोमश सिन्हा,लड़ेर सरपंच प्रतिनिधि चन्दू राम निषाद,नेमू निषाद,अशोक साहू ,राजेन्द्र पटेल,रोहित साहू, दीपचंद साहू,कमरौद पूर्व सरपंच डुगेश्वरी साहू ,मीडिया प्रभारी घनश्याम साहूसहित बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ताओं मौजूद रहे।



0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने