5 लाख का इनामी नक्सली पुलिस की रेकी करने पहुंचा था मुर्गा बाज़ार, फंसा पुलिस के फंदे में



बचेली के साप्ताहिक बाज़ार से भी 2 नक्सली पकड़ाए


रायपुर। अपने कमांडर के आदेश पर पुलिस की रेकी करने मुर्गा बाज़ार पहुंचा जनताना सरकार इंचार्ज बन्नू आलमी को डीआरजी और बारसूर पुलिस ने धर दबोचा। आलमी पर 5 लाख का इनाम भी रखा गया था। वही बचेली साप्ताहिक बाज़ार में भी 2 नक्सलियों को पुलिस ने धर दबोचा।

दंतेवाड़ा एसपी अभिषेक पल्लव ने बताया की पुलिस को जानकारी मिली थी की बन्नू आलमी जो बारसूर एरिया कमेटी सदस्य और जनताना सरकार इंचार्ज (सम्पूर्ण बारसूर एरिया कमेटी) है वह बारसूर थाना इलाके में लगने वाले कोशलनार मुर्गा बाजार आने वाला है। जिस पर हमने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया। पूछताछ में बन्नू ने बताया कि वह बड़े नक्सली कमांडो के कहने पर पुलिस की रेकी करने मुर्गा बाजार आया था। एसपी पल्लव ने बताया बन्नू आलमी पर 5 लाख रुपए का इनाम रखा गया था।

 इसी तरह बचेली थाना इलाक़े के साप्ताहिक बाजार में नक्सली मंगू कारम, गंगू उर्फ टेलर तेलाम और अन्य नक्सलियों के आने की भी खबर मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर मंगू कारम (30 वर्ष) (भूमकाल मिलिशिया कमाण्डर) और गंगू उर्फ टेलर तेलाम (35 वर्ष) (भूमकाल मिलिशिया सदस्य) को पकड़ा। ये दोनों नक्सली भी बड़े नक्सलियों के आदेश पर पुलिस की रेकी करने साप्ताहिक बाजार आए थे। पुलिस ने तीनों नक्सलियों को न्यायिक हिरासत में ले लिया है।



0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने