भाजपा कीअंदरूनी लड़ाई आई सड़क पर, दो अध्यक्षों के बीच हुई मारपीट

 


प्रदेश से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक हुई शिकायत 


धमतरी।वैसे तो भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी कहीं जाती है और अनुशासित पार्टी के रूप में  छवि है,लेकिन गुरुवार रात धमतरी में जो घटना घटी है वह प्रदेश स्तर पर चर्चा का विषय बन गया। जब एक लिस्ट के लिए मंडल अध्यक्ष और भाजयुमो जिला अध्यक्ष के बीच हाथापाई की नौबत आ गई।इसकी अपने अपने स्तर पर शिकायत की गई है ।उसके बाद दिन भर संगठन के पदाधिकारी धमतरी के पदाधिकारियों से जानकारी लेते रहे।खबर यह है कि आखिर में शुक्रवार को वर्चुअल मीटिंग भी हुई है। अब देखना होगा कि इसमें जिला अध्यक्ष या प्रदेश स्तर पर क्या एक्शन लिया जाता है।


 घटना गुरुवार रात लगभग 8:30 बजे की है जब मकई चौक में गंगरेल मंडल अध्यक्ष ऋषभ देवांगन और भाजयुमो जिला अध्यक्ष विजय मोटवानी के बीच हाथापाई हो गई  यह मामला दोपहर 3बजे शुरू हो गया था। जब विजय मोटवानी ने मोबाइल से ऋषभ से जानकारी चाहिए कि मंडल की सूची में किसे शामिल किया गया है, तभी ऋषभ ने जवाब दिया कि किसका नाम शामिल करना है यह बताएं, विजय ने उन्हें कहा कि पहले सूची दिखाएं क्योंकि सूची में और नाम जोड़ना है। इसी बात को लेकर दोनों में हल्की कहासुनी हो गई। भाजयुमो जिला अध्यक्ष ने कहा कि धमतरी आने पर मुझे कॉल करें बैठकर बातचीत करेंगे। रात लगभग 8:30 बजे घड़ी चौक के पास भाजयुमो जिला अध्यक्ष विजय मोटवानी, निगम नेता प्रतिपक्ष नरेंद्र रोहरा एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे तभी ऋषभ देवांगन पहुंचे और दोनों में सूची को लेकर चर्चा हुई विवाद गहराने लगा और घड़ी चौक के एक गली में झूमाझटकी और हाथापाई हो गई। नेता प्रतिपक्ष ने बचाव करने की कोशिश की। देखते ही देखते यह बात राजधानी तक पहुंच गई। दिनभर शहर में इस बात को लेकर चर्चा होती रही।


 इस संबंध में भाजयुमो जिला अध्यक्ष विजय मोटवानी ने कहा कि मोर्चा के पदाधिकारियों की सूची मांगने पर मंडल अध्यक्ष ऋषभ देवांगनने उनके साथ गाली गलौज कर मारपीट की है। क्योंकि वह जिला अध्यक्ष है इसलिए सूची भी देख सकते हैं। इसकी शिकायत वे जिलाध्यक्ष विधायक के साथ साथ प्रमुख पदाधिकारियों को कर दिए ।

गंगरेल भाजपा मंडल अध्यक्ष ऋषभ देवांगन ने इस घटना के बारे में कहा कि बनाए गए पदाधिकारियों की सूची को लेकर मोर्चा जिला अध्यक्ष के साथ जो विवाद हुआ है उसकी जानकारी जिला संगठन को दे दी है वह अपनी बात पार्टी फोरम में रखेंगे ।

इस पूरे मामले पर भाजपा जिला अध्यक्ष शशि पवार ने कहा कि दोनों पदाधिकारियों की बात सुनेंगे और समझाने की कोशिश करेंगे दोनों ने उनको घटना की जानकारी दी है ।एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं कौन कितना सच बोल रहा है यह बैठक के बाद ही पता चल पाएगा। आपस में विवाद हुआ है मारपीट नहीं हुई है।

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने