मुख्यमंत्री बघेल का निर्देश, बेमौसम बारिश से खराब फ़सलों का तत्काल दो मुआवज़ा

 


वतन जायसवाल

 रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिन मौसम बरसात से ख़राब हुई रबी फ़सलो का तत्काल आंकलन कर प्रभावितों को आर्थिक सहायता देने के लिए कलेक्टर्स को निर्देश दिया।


 विगत 48 घंटे से प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव बना हुआ है। जिसकी वज़ह से अधिकांश जगहों में आंधी-तूफ़ान और गरज के साथ मूसलाधार बारिश भी हुई है। इस बेमौसम बरसात ने किसानों अधिक नुकसान पहुँचाया है। रबी फसलें धरासायी हो गई है।


विकट समस्या को देखते हुए  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कलेक्टरों को निर्देशित किया कि बारिश और आंधी-तूफान की वजह से फसल सहित अन्य जन-धन के नुकसान का पता लगाने तुरन्त दल का गठन कर आंकलन करें। पीड़ितों को तत्काल राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत आवश्यक आर्थिक सहायता राशि भी प्रदान करें।




0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने