आश्रमों में जाकर विधायक चंद्राकर ने 'सेवा ही संगठन' के तहत् मास्क और सेनेटाइजर का वितरण किया

 


कुरुद।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल के 7 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश द्वारा जारी कार्यक्रम "सेवा ही संगठन है" को लेकर कुरूद विधानसभा में विधायक अजय चंद्राकर नें अपने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मुरा के कबीर ब्रह्मचारिणी महिला आश्रम एवं कबीर आश्रम नवागांव (कचना) पहुंचे। वहां उन्होंने आश्रम में सैनिटाइजर और मास्क का वितरण किया। 


श्री चंद्राकर ने दोनों आश्रमों में उपस्थित साध्वियों को आग्रह किया कि समाज में जाकर कोविड-19 के प्रकोप से समाज को बचने 18 प्लस एवं 44 प्लस के टीकाकरण को प्रेरित करने का आह्वान किया। नरेंद्र मोदी की 7 सालों में उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने एक सफल माध्यम बनने की अपील भी। वहॉ आश्रम के समितियों की मांगो पर अजय चंद्राकर नें यथा संभव मदद करने का भरोसा दिलाया।

कार्यक्रम में भैंसबोड निवासी कामता साहू, पुर्व जनपद सदस्य लखन साहू, रामकुमार साहू, आनंद गांधी, मंडल अध्यक्ष सिर्री पुष्पेंद्र साहू, मंडल अध्यक्ष भखारा आनंद यदु, भगवान दास, सरपंच सुभद्रा मनोज साहू, प्रमोद साहू, कल्याण साहू, कचना सरपंच पुरुषोत्तम चक्रधारी, कमलेश साहू, विश्वनाथ साहू, नागेश्वर साहू, बेनीराम साहू, गोकुल साहू, योगीराज, प्रहलाद, डीहूराम, हेमंत साहू, दुलारु साहू, भारत साहू, आश्रम प्रमुख सुमन साहेब मौजूद रहे।

कुरुद भाजपा ने किया फल वितरण, हुआ रक्तदान कार्यक्रम

विधायक अजय चंद्राकर के मार्गदर्शन पर कुरुद अस्पताल में महिला मोर्चा सखी द्वारा वृहद फल वितरण एवं युवा मोर्चा द्वारा रक्तदान का कार्यक्रम हुआ।

सिविल अस्पताल कुरुद में मरीजों का फल कोविड के प्रकोप के चलते अस्पताल प्रशासन को सौपा गया एवं बाहर मरीज के परिजनों को भी फल दिया गया। इस वृहद कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष ज्योति चंद्राकर, महिलामोर्चा जिला उपाध्यक्ष भारती पंचायन, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष जागृति साहू, मीडिया प्रभारी ममता साहू , मंडल महामंत्री भूमिका सिन्हा, कार्यालय मंत्री तुमेश्वरी धुव्र सहित कृष्णकांत साहू, भोजराज चंद्राकर, प्रभात बैस, कमलेश चंद्राकर, पावस चंद्राकर, रेखराम साहू उपस्थित रहे।


   इसी तरह भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश नेतृत्व के दिशानिर्देश पर भाजपा कार्यालय कुरुद में रक्तदान का कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें मंडल के प्रमुख युवा कार्यकर्ताओं नें कोरोना महामारी में ब्लड की जरुरत को ध्यान में रखते हुये लगभग पचास की संख्या में रक्तदान किया।


कार्यक्रम मे पिछड़ावर्ग प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भाजपा भानू चंद्राकर, जिलाउपाध्यक्ष द्वय रविकांत चंद्राकर, गौकरण साहू, मंडल अध्यक्ष द्वय कुलेश्वर चंद्राकर, पुष्पेंद्र साहू, मंडल प्रभारी कृष्णकांत साहू, मूलचंद सिन्हा, भारतभूषण पंचायन, अनुप यादव, प्रकाश चंद्राकर, भाजयुमों जिलामंत्री सत्यम चंद्राकर, कार्यकारिणी सदस्य राहुल बांधकर, विक्रम बंजारे, मंडल महामंत्री हिमांशु साहू, किशोर कुमार कुर्रे, मंत्री वंशखत्री, कार्यालय मंत्री केशव चंद्राकर, खोमेश साहू, सोमप्रकाश सिन्हा प्रमुख रुप से शामिल रहे।




0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने