दिनदहाड़े मकान से सोने चांदी के गहने सहित नगद रकम की चोरी

 


जांच में जुटी रूद्री पुलिस


धमतरी।ग्राम पंचायत गंगरेल के एक सूने मकान से सोने चांदी के गहने सहित नगदी रकम चोरी होने का मामला सामने आया है। घर में चोरी होने की शिकायत मकान मालिक ने रूद्री थाना में कर दी है।चोरी दिन में ही हुई है।


रूद्री पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम गंगरेल नाग मंदिर के पास रहने वाली हेमबत्ती साहू मितानीन का काम करती ।उसके दो बेटे है जो सरकारी नौकरी में है। तीनो 1 जून की सुबह करीब 10 बजे अपने-अपने ड्यूटी करने चले गये।इस दौरान सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक घर मे कोई नही होने के कारण चोरी की वारदात हुई है।जिसमें सामने का दरवाजा तथा आलमारी तोड़कर रूम के अंदर रखे करीब 1 लाख 25 हजार रू कीमत के गहने एवं नगदी रकम 4000 की चोरी हो गई है।


 चोरी होने वाले गहनो में एक जोड़ी सोने का कंगन लगभग ढाई तोला ,दो नग सोने का चैन लगभग ढाई तोला, तीन नग सोने की अंगूठी लगभग 1  तोला, एक जोड़ी सोने का झुमका लगभग 1 तोला, एक जोड़ी सोने का आयरिंग लगभग आधा तोला, एक जोड़ी सोने का बाला लगभग आधा तोला, एक जोड़ी सोने का झुमके का सकरी लगभग आधा तोला, एक नग सोने का गुलबंद लगभग 2 तोला, दो जोड़ी चांदी का पायल लगभग 20 तोला, एक जोड़ी चांदी का टुटा हुआ पायल लगभग 2 तोला, एक नग चांदी का करधन लगभग 24  तोला,  चांदी का सिक्का लगभग 3 तोला, एक जोड़ी चांदी का बिछिया शामिल है।



हेमबती साहू ने दो जून को रूद्री थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।फिलहाल शिकायत के बाद पुलिस मामला दर्जकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।



0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने