योग भारत की सबसे अमूल्य विद्या है- मुख्यमंत्री बघेल




वतन जायसवाल

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने निवास में योग करते हुए तस्वीर साझा किया है। उन्होंने लिखा है योग भारत की सबसे अमूल्य विद्या है।

   योग दिवस पर वर्चुअल योग मैराथन का भी आयोजन किया गया। जिसमें 10 लाख से अधिक लोग शामिल हुए। मैराथन में मुख्यमंत्री सहित मंत्री-विधायक, अधिकारी-कर्मचारी भी शामिल हुए।


 ट्वीट कर श्री बघेल ने योग दिवस की शुभकामनाएं दी। और लिखा योग स्वस्थ, तनावमुक्त और अनुशासित जीवन जीने की एक शैली है, यह भारत की अमूल्य विद्या है जिसका महत्व आज पूरा विश्व समझ रहा है। कोरोना काल में योग का महत्व रेखांकित हुआ है।


 प्रदेश में सुबह 7 से 8 बजे तक योगाभ्यास हुआ।जिसमें5 राज्यपाल अनुसुईया उइके, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, समाज कल्याण विभाग मंत्री अनिला भेंड़िया अन्य विभागों के मंत्री, विधायक,आम जन वर्चुअली सम्मिलित हुए। 


  योग दिवस के अवसर पर सरकार ने वर्चुअल योग मैराथन का आयोजन किया था। जिसका ध्येय वाक्य ‘योग करबो स्वस्थ रहिबो’ रखा गया था। प्रतियोगिता में भाग लेने वालों और रजिस्ट्रेशन करवाने वालों को समाज कल्याण विभाग की ओर से ऑनलाइन ई-प्रमाण पत्र दिए गए।

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने