Video: बढ़ती महंगाई के विरोध में मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

 


धमतरी।छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी धमतरी व समस्त ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई महिला कांग्रेस के द्वारा देश में पेट्रोलियम की बढ़ती महंगाई को देखते हुए केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ पेट्रोल पम्पो में धरना प्रदर्शन किया गया।जिला कांग्रेस कमेटी  द्वारा रत्नाबांधा चौक  स्थित पेट्रोल पंप में धरना प्रदर्शन किया गया।जहां कांग्रेसियों ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ स्लोगन के माध्यम से विरोध जताया व मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।


 इस दौरान जिला अध्यक्ष शरद लोहाना ने कहा की महंगाई ने देश के लोगों की कमर तोड़ दी है। भाजपा शासन में पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस के दामों में ऐतिहासिक बढ़ोतरी हुई है। बावजूद इसके देश के प्रधानमंत्री अच्छे दिनों की बात कर देश के लोगों को धोखा दे रहे हैं। महंगाई से आम लोगों का जीना मुहाल हो गया है। 


 पूर्व जिलाध्यक्ष मोहन लालवानी ने भाजपा सरकार में मंत्री रहे बृजमोहन अग्रवाल के बयान पर निशाना साधते कहा कि भाजपा नेता महंगाई बढ़ने पर खाना-पीना छोड़ने की बात कह कर आम जनता खासकर गरीबों की मजबूरी पर भद्दा अशोभनीय तंज कस रहे हैं। भाजपा अपने ही बुने जाल में फंसती जा रही है ।


महापौर विजय देवांगन ने कहा कि  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का भाव काफी कम हो गए हैं। इसके बावजूद देश में पेट्रों उत्पादों के रेट आसमान को छू रहे हैं।  देश के किसान त्रस्त है कृषि कार्य करना मुश्किल हो गया है।

 जिला पंचायत उपाध्यक्ष चंद्राकर युका जिला अध्यक्ष कृष्णा मरकाम, गुरुगोपाल गोस्वामी, गौतम वाधवानी ने भी केंद्र सरकार के विरोध में जमकर हल्ला बोला व बढ़ती महंगाई का विरोध किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने