वन महोत्सव कार्यक्रम 2021:धमतरी वन मंडल उत्तर सिंगपुर परिक्षेत्र में शीशम के पौधे रोपे गए


मगरलोड।शनिवार को कक्ष क्रमांक 39 आलेखूँटा वन महोत्सव कार्यक्रम में शीशम प्रजाति के पौधों का वृक्षारोपण किया गया। छत्तीसगढ़ के वनों में बहुमूल्य प्रजाति के शीशम के वृक्षों में बहुत कमी आई हैं। वनों में पुनः शीशम को स्थापित करने के उद्देश्य तथा अपनी सोच को जमीन पर कार्य रूप में परिणीत करने उक्त पौधरोपण कार्य  वनमंडलाधिकारी  सातोविशा समजदार द्वारा कराया गया।


वृक्षरोपण कार्य मुख्य अतिथि डॉ लक्ष्मी ध्रुव विधायक सिहावा विधानसभा,  कविता बाबर सभापति वन स्थाई समिति जिला धमतरी, एवं विशिष्ट अतिथि कांति कवरजिला पंचायत सदस्य, कुसुम लता तोषण साहू जिला पंचायत सदस्य ,ज्योति दिवाकर ठाकुर अध्यक्ष जनपद पंचायत मगरलोड , राजेश साहू उपाध्यक्ष जनपद पंचायत मगरलोड , हरि विनायक सिन्हा वन स्थाई सभापति जनपद पंचायत मगरलोड , रमा ध्रुव जनपद सदस्य, कृष्णा गंगासागर जनपद सदस्य, सरपंच ग्राम पंचायत बिरझूली, रवि निर्माण ,डाकवर साहू डीहुराम साहू ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ,बाल गोविंद  एवम जनप्रतिनिधि  ग्रामवासी आलेखूँटा थे।

 वन मंडल अधिकारी सातोविसा समाजदार ,उप वन मंडल अधिकारी टी आर वर्मा, परिक्षेत्र अधिकारी पी आर साहू, प्रशिक्षु रेंजर डिलेंद्र साहू, परिक्षेत्र सहायक मुकुंद राव वाहने, ओमकार सिन्हा वनरक्षक, पारसनाथ श्रीमाली वनरक्षक, चुरामन लाल पटेल वनरक्षक, संजय वंडलकर स प अ पठार, डी एस साहू स प अ पहंदा, प अ केरेगांव ,प अ धमतरी,  एवम समस्त कर्मचारी उत्तर सिंगपुर परिक्षेत्र भी मौजूद थे।



0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने