जिला पंचायत सभापति सुमन साहू की अनुशंसा से विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए मिली 25 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति

 


मुकेश कश्यप                                                                    कुरुद।जिला पंचायत धमतरी के 15वें वित्त आयोग विकास योजना वर्ष 2020-21 के लिए जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 3 के विभिन्न ग्रामों के लिए सरपंचों द्वारा मांग एवं प्रस्ताव के आधार पर क्षेत्र की जिला पंचायत सदस्य एवं सभापति महिला बाल विकास स्वास्थ्य एवं स्वच्छता विभाग सुमन संतोष साहू की अनुशंसा से 25 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हो गई है। जिसकी 40% राशि प्रथम किश्त के रूप में पंचायतों के खातों में जारी कर दी गई है।


ज्ञात हो कि सुमन साहू जब से जिला पंचायत सदस्य के रुप मे निर्वाचित हुई है ,तब से जिला पंचायत के माध्यम से तथा  मुख्यमंत्री भुपेश सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से क्षेत्र की समस्याओं को दुर करने में काफी सक्रियता दिखाई है। जिसके परिणाम स्वरूप चटौद से करगा फुसेरा ,खर्रा ,दर्रा ,पटेवा एवं सिर्री से खर्रा मार्ग के चौड़ीकरण को इस बजट में 525 लाख की राशि स्वीकृति कराकर क्षेत्र की बड़ी आवागमन की समस्या को दुर कराने में कामयाब हुई है। 

15 वें वित्त की राशि अंतर्गत मुरा एवं अछोटी में पक्की नाली हेतु 3-3 लाख धुमा एवं खुरसेंगा में रंगमंच हेतु 2-2 लाख फुसेरा हाईस्कूल परिसर में सांस्कृतिक रंगमंच हेतु 2 लाख 75 हजार करगा में सीसीरोड हेतु 5 लाख ,कोटगांव में शीतला मंदिर 1 लाख ,हनुमान मंदिर 50 हजार सांहडादेव गोवर्धनधारी 50 हजार कठौली में जोगीबाबा मंदिर सौंदर्यीकरण 75 हजार रुपये अटंग में डबरी समतलीकरण 3 लाख 75 हजार रुपये की राशि स्वीकृत हुई है तथा शिक्षा पेयजल मद से भी राशि क्षेत्र के स्कूलों में ओपन जीम वाटरकुलिंग मशीन तथा पानी की समस्या वाले ग्रामों में बोर खनन पाईप लाईन विस्तार हेतु राशि बहुत जल्द स्वीकृत होगी।

       


क्षेत्र के जनपद उपाध्यक्ष जानसिंग यादव , पुरषोत्तम साहू,धरमपाल साहू ,धनेश्वरी मिलन साहू, देवकुमारी,गिरवर साहू, जनपद सदस्य धन्नु साहू , नोहर साहू ,हेमंत साहू ,विश्वनाथ साहु, झुमुक निर्मलकर ,डगेश्वर साहू ,किरीष मंडल ,पुष्पेंद्र साहु उपसरपंच बेनी साहू नागेश्वर साहू, धनसिंग साहू ,हेमंत नवरंगे ,दुरेंद्र साहू ,फिरोज बारले ,यशवंत साहू ,चुन्नीलाल साहू, सोमप्रकाश, आकाश साहू ,दयाराम ,लीलाराम ,हरीश मंडल ,चुमेश दास ,सेऊक ध्रुव ,लेखेंद्र साहु ,गोलू साहू ,पुरानिक साहु ,भारत साहू, मुकेश साहू ,अरुण साहू ,रोशन चंद्राकर ,राजेश साहू, कविता पुर्णेंद्र साहू ,बहुर साहू ,युवराज साहु ,सरपंच एवं समस्त पंचायत प्रतिनिधियों ने  सुमन संतोष साहु के प्रति आभार धन्यवाद ज्ञापित किये है।

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने