तुलसी का पौधा जीवन रक्षक औषधि है इसे बनाएं जीवन का अंग : जय हिंदूजा

 


भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू के जन्मदिन पर सृजनात्मक कार्यों से जुड़े मोर्चा सदस्य,विधायक,भाजपा कोषाध्यक्ष,नेता प्रतिपक्ष,पूर्व सभापति 



धमतरी। कोविड काल में अनेक सार्वजनिक जीवन जीने वाले लोग जीवन के स्वर्णिम क्षणों को यादगार बनाने के लिए तरह-तरह के अभिनव कार्य करते हैं,इसी श्रृखंला मे एक जुलाई को भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू के जन्मदिन पर विधायक रंजना साहू,पूर्व सभापति राजेन्द्र शर्मा,भाजपा कोषाध्यक्ष चेतन हिंदूजा,मंडल अध्यक्ष विजय साहू,भाजयुमो जिला अध्यक्ष विजय मोटवानी की उपस्थिति में सिविल लाइन स्थित साँई मंदिर के पास मोर्चा के प्रदेश स्तरीय नेता द्वय जय हिंदूजा एवं श्वेता गजपाल ने  युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू के जन्मदिवस पर माता तुलसी के पौधे रोपित गमले तथा युवाओं को संस्कारित मार्गदर्शन के लिए महापुरुषों की जीवनी को उद्गारित करती किताबें एवं मिष्ठान वितरण करते हुए समाज को एक सकारात्मक संदेश देने का प्रयास किया।


जय हिंदूजा ने बताया कि तुलसी का पौधा जीवन रक्षक औषधि है इसे हमे अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाना चाहिए क्योंकि दूसरी ओर समाज कहीं न कहीं पाश्चात्य संस्कृति के दुष्प्रभाव के चलतेअपने संस्कार से विमुख हो रहे हैं जबकि वास्तव मे भारतीय धर्म और अध्यात्म विश्व के अन्य सभ्यताओं एवं संस्कृति की जन्मदात्री है इसलिए जीवन जन्मदिन, विवाह जैसे अनेक स्वर्णिम अवसरों  को यादगार बनाने  युवा वर्ग सृजनात्मक सामाजिक कार्यों मे जुडकर एक नई दिशा दें,।

श्वेता गजपाल ने कहा संक्रमण के विपरीत दौर में रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित करने वाली माँ तुलसी का पौधा जीवन का स्वर्णिम अध्याय रचते हुए आध्यात्मिक शांति का संदेश देगी इसी भावनाओं के साथ यह कार्य हम किए हैं साथ भारतीय संस्कृति की प्रेरक गौ,गंगा, गीता, ग्रंथ को जीवनशैली में समहित करने शाश्वत संदेश भी समाज के लिए है।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य दमयंतीन साहू,जनपद उपाध्यक्ष अवनेंद्र साहू,रेशमा शेख,गायत्री सोनी,पवन गजपाल,अभिषेक शर्मा,बलराम गुप्ता,वीरेंद्र साहू,रिक्की गनवानी,सूरज शर्मा,चिराग आथा,दौलत वाधवानी,पुष्पेंद्र वाजपेयी,आशीष शर्मा,यश गांधी सहित युवा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने