बढ़ती महंगाई के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कुरुद ने किया विरोध प्रदर्शन, चलाया हस्ताक्षर अभियान

 


   मुकेश कश्यप 

  कुरुद।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी व छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी निर्देशानुसार एवं जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शरद लोहाना के मार्गदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुरुद द्वारा  मंगलवार को नगर में बढ़ती महंगाई को लेकर केन्द्र के खिलाफ आंदोलन कर विरोध प्रदर्शन करहस्ताक्षर अभियान चलाया ।

           पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार कांग्रेसियों ने नगर के मुख्य मार्गो में भ्रमण कर दिन-ब-दिन बढ़ती महंगाई एवं आसमान छूते पेट्रोल-डीजल ,गैस सिलेंडर ,खाद्य तेल,दाल व अन्य घरेलू सामानों सहित आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में भारी वृद्धि के खिलाफ केंद्र सरकार के ख़िलाफ़ नगर में भ्रमण कर थाली व अन्य बर्तन को पीट-पीटकर विरोध जताया।इसी तरह पेट्रोल-डीजल की कीमतों में अत्यधिक वृद्धि व केंद्रीय उत्पाद शुल्क को कम किये जाने की मांग करने वाला पाम्पलेट,पोस्टर एवं प्ले कार्ड के साथ नगर के सभी स्थानीय पेट्रोल पम्पो में जाकर आमजनता से हस्ताक्षर अभियान चलाया।

         इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष आशीष शर्मा ने बताया कि एआईसीसी व पीसीसी के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस ,महिला कांग्रेस,युवा कांग्रेस ,छात्र कांग्रेस तथा अन्य मोर्चो संगठन-विभाग से समन्वय बनाकर के ब्लॉक स्तर पर कुरुद नगर में आंदोलन कर रहे है।इसका मुख्य उद्देश्य बढ़ती महंगाई के विरोध करते हुए आम जनता को राहत दिलाने का प्रयास कर रहे है,

          नगर पंचायत अध्यक्ष तपन चन्द्राकर ने कहा कि महंगाई ने इस कदर जीना हराम किया है कि अब तो छोटी से छोटी चीजों को खरीदना सपने देखने जैसा हो गया है।रोजमर्रा की वस्तुओं में बढ़ते मूल्य ने लोगो का सुखचैन छीन लिया है।

            इस अवसर पर जनपद पंचायत उपाध्यक्ष जानसिंग यादव,जिला पंचायत सभापति तारणी चन्द्राकर,पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष रमेशर साहू,चन्द्रकांत चन्द्राकर,जिला महामंत्री प्रमोद साहू,नगर पंचायत उपाध्यक्ष मंजू प्रमोद साहू,युकांध्यक्ष पार्षद देवव्रत साहू,सभापति मनीष साहू,डुमेश साहू,रोशन जांगड़े,चुम्मन दीवान,एल्डरमैन मनोज राजकुमार अग्रवाल,कोषाध्यक्ष उमाशंकर साहू,ब्लॉक प्रवक्ता योगेश चन्द्राकर,महामंत्री पप्पू राजपूत,योगेश साहू,रोशन चन्द्राकर,मिलन साहू,रुद्रनाथ साहू,नेतराम साहू,सन्तोष प्रजापति,गुरूदेव महिपाल,पंकज जोशी,पुनेन्द साहू,उमेश कंडरा,अशोक साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे।



0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने