कुरुद में कांग्रेसी घर-घर जाकर करेंगे कोरोना पीड़ित परिवार का सर्वे

 

मुकेश कश्यप 

कुरुद।प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहन मरकाम व प्रदेश प्रभारी महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला के निर्देशानुसार एवं जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शरद लोहाना के मार्गदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आशीष शर्मा के नेतृत्व में पदाधिकारी व कार्यकर्ता कोरोना योद्धा के रूप में घर-घर जाकर कोरोना पीड़ित परिवारों का सर्वे कर जानकारी इकठ्ठा करेंगे।

         ब्लॉक कांग्रेस कुरुद की इस टीम में समन्वयक आशीष शर्मा व मनोज राजकुमार अग्रवाल बनाए गए है।साथ ही सर्वे करने वाले नामित कोरोना योद्धाओं में सभापति मनीष साहू, युकांध्यक्ष पार्षद देवव्रत चन्द्रहास साहू, ब्लॉक प्रवक्ता योगेश चन्द्राकर, देवचरण साहू, महामंत्री योगेश साहू,पप्पू राजपूत,उत्तम साहू, ब्लाक उपाध्यक्ष जितेंद्र जोशी, चमनलाल यादव, घनश्याम साहू बनाये गए है। 

      शनिवार को कांग्रेस भवन में हुए मीटिंग में आशीष शर्मा ने इस अभियान पर विस्तृत रूपरेखा तैयार की।जिसमें उन्होंने सभी को इसके लिए जिम्मेदारी का विभाजन करते हुए उन्हें इसके बारे में पूरी तरह से जानकारी देते हुए कहा कि आपको एक आवेदन में उल्लेखित कुछ प्रश्नों को घरो में जाकर लोगो से पुछकर मिली जानकारी को भरकर इस कार्य को सम्पन्न करना है।साथ ही अन्य जनप्रतिनिधियों , संगठन पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओ को भी नियुक्त लोगो का इस कार्य मे सहयोग करने की अपील भी की गई है।


           मीटिंग के दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी चन्द्रकांत चन्द्राकर, सभापति मनीष साहू, युकांध्यक्ष पार्षद देवव्रत चन्द्रहास साहू,ब्लॉक प्रवक्ता योगेश चन्द्राकर,देवचरण साहू,योगेश साहू,पप्पू राजपूत,उत्तम साहू,जितेंद्र जोशी,चमनलाल यादव,घनश्याम साहू,सन्तोष प्रजापति सहित कांग्रेस जन उपस्थित थे।

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने