शहर के विकास कार्य के लिए पांच करोड़ राशि स्वीकृत

 


महापौर ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल,नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया,प्रभारी मंत्री अनिला भेड़िया एवं नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष राम गोपाल अग्रवाल का आभार व्यक्त किया 


धमतरी। शहर के वार्डों में विकास कार्यों के लिए जो सूची नगर निगम के द्वारा नगरी प्रशासन को भेजी गई थी उसकी स्वीकृति प्राप्त हो गई है। त्वरित कार्यवाही करते हुए यह कार्य भी आने वाले समय में जल्द से जल्द प्रारंभ हो जाएगा। विभिन्न प्रकार के कार्यों की स्वीकृति नगर निगम  द्वारा शासन से मांगी गई थी जिसे पूर्ण करते हुए विकास कार्यों को गति प्रदान किया गया।यह स्वीकृति दो भागों में प्राप्त हुई है पहले 50लाख की स्वीकृति आई थी उसके बाद वर्तमान में 4.50 करोड़ की स्वीकृति प्राप्त हुई।

इस प्रकार से शहर के विकास के लिए महापौर विजय देवांगन के प्रयासों से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा धमतरी नगर पालिक निगम को कुल 5 करोड़ की स्वीकृति प्राप्त हुई है।इसके लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल,नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया,प्रभारी मंत्री अनिला भेड़िया और नागरिक आपूर्ति निगम राम गोपाल अग्रवाल को नगर पालिक निगम के महापौर विजय देवांगन, सभापति अनुराग मसीह सहित समस्त एमआईसी मेंबर एवं समस्त पार्षदों की ओर से धन्यवाद कर आभार व्यक्त किया।

विकास कार्यों में विभिन्न वार्डों में नाली, सीसी रोड,शेड, सीवर टैंक,ओवर हेड टैंक, बीटी रोड आदि शामिल है ।




0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने