पुलिस-सुरक्षाबल के लिए लगाए गए आईईडी में सिविलियन की बोलेरो आई चपेट में, ब्लॉस्ट से 1 की मौत 11 घायल

 





वतन जायसवाल

रायपुर। दंतेवाड़ा के घोटिया घाट के समीप आईईडी की चपेट में आने से बोलेरो में ब्लास्ट हो गया। जिसमें करीब दर्जनभर लोग सवार थे। हादसे में 1 की मौत हो गई वहीं 11 ज़ख्मी हुए है।


बताया गया है घटना सुबह करीब साढ़े 7 बजे की है। नारायणपुर से बारसूर होते हुए दंतेवाड़ा आ रही बोलेरो मालेवाही थाना इलाके के पास  नक्सलियों द्वारा रखी आईईडी की चपेट में आ कर ब्लास्ट हो गई। घटना की सूचना मिलते ही दंतेवाड़ा एसपी अभिषेक पल्लव घटनास्थल के लिए तुरंत रवाना हुए।घायलो को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। जिनमे से 1 की मौत हो गई। वहीं 11 जख्मी हुए है।


   पुलिस का कहना है माओवादियों ने सुरक्षाबल को निशाना बनाने आईईडी प्लांट किया था, लेकिन इसकी चपेट में आम राहगीर आ गए। हादसे के बाद सुरक्षा बल ने आसपास के इलाकों की सर्चिंग शुरू कर दी है। मामले में आईजी बस्तर सुंदरराज पी ने कहा कि इस तरह की गतिविधियों से सुरक्षा बल का मनोबल नहीं टूटेगा, बल्कि उनका आक्रोश बढ़ेगा। उन्होंने आम नागरिकों के घायल होने पर चिंता व्यक्त करते हुए उनके उपचार के लिए व्यवस्था कराए जाने की बात कही है।


बाईट-अभिषेक पल्लव एसपी


0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने