मूलगांव में हुई 15 ग्रामों के किसानों की बैठक ,उप धान खरीदी केन्द्र खोलने सहित पांच बिंदु पारित

 


पवन निषाद

मगरलोड। धमतरी जिले के मगरलोड ब्लॉक के ग्राम पंचायत पठार के आश्रित ग्राम मूलगांव में 29 अगस्त रविवार को 15 गांव के किसानों द्वारा सामुदायिक मंच पर किसानों के हितों से सम्बंधित 5 प्रस्ताव पारित कर सांसद, विधायक एवं कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया। जिसमें समर्थन एवं मार्गदर्शन  सिंगपुर सोसायटी संचालक मंडल से अध्यक्ष धनंजय साहू, सदस्य राधे सिन्हा,नारद साहू ,उमेन्द्र सिन्हा,गजेंद्र दीवान उपसरपंच खड़मा एवं तहसील मगरलोड आदिवासी समाज समाज के अध्यक्ष जगन्नाथ मंडावी का रहा।

 किसानों ने  ग्राम मूलगांव में उप धान खरीदी केंद्र खुलवाने ,अकाल की स्थिति में दक्षिण मगरलोड को सुखा घोषित क्षेत्र करवाने, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मगरलोड के पासबुक एंट्री मशीन के सुधार करवाने , प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित सिंगपुर के प्रबंधक का अन्यत्र स्थानांतरण,फसल बीमा योजना का लाभ जिन गांवों एवं ब्यक्तियों को नही हुआ है आदि का प्रस्ताव पारित किया गया।पांच प्रस्तावों को लेकर के कांकेर लोकसभा सांसद मोहन मंडावी, सिहावा विधायक डॉ लक्ष्मी ध्रुव एवं धमतरी कलेक्टर  को प्रस्ताव अनुसार ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया है।

उपस्थित किसानों ने सिंगपुर सोसायटी के अध्यक्ष एवं सदस्यों को अपनी समस्याओं के संबंध में अवगत कराया गया है। बैठक का संचालन रामायण सिन्हा ग्राम बिरझूली ने किया।बैठक में किसान भारत दिवान, दयालु ध्रुव, बिसुन ध्रुव,गौतम ध्रुव, विमल दिवान,चमन सिन्हा,छेदन यादव,बिसाल सिन्हा, दिलीप साहू,मोहन साहू,अभेराम यादव,पूरन पहरिया,ईश्वर यादव,डोमन सिन्हा,दिनेश सिन्हा, सुखउ ध्रुव, सियाराम ध्रुव, माँनसिंग ध्रुव,धनसाय साहू,कोमल ध्रुव, विपत ध्रुव,गोवर्धन ध्रुव, प्रहलाद साहू,चोवा राम साहू,महेन्द्र साहू,लोकेश साहू, देवसिंग ध्रुव,ओमप्रकाश ध्रुव, फागु राम सिन्हा,विष्णु सिन्हा, ग्राम बिरझूली,पेण्ड्रा, कोसुम खूंटा,आलेखूंटा, बोदलबाहरा, पठार,मूलगांव,बेन्द्रा चुआ,पिपरौद,सोनारिनदेहांन,खड़मा,मड़वापथरा,सरईरुख,गिरहोला ग्रामों के प्रमुख किसान बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने