जिले में अब तक 19 हजार 420 मीट्रिक टन खाद बेचा गया

 



File


धमतरी।खरीफ सीजन 2021 में जिले में अब तक 19 हजार 420 मीट्रिक टन (72.74%) खाद बेचा जा चुका है। जिला विपणन अधिकारी के.के.देवांगन ने बताया कि जिले में 26 हजार 700 मीट्रिक टन लक्ष्य के विरूद्ध 20 हजार 986 मीट्रिक टन (78.60%) खाद का भण्डारण किया गया। इसमें से 19 हजार 420 मीट्रिक टन (72.74%)  खाद बेचा और 1566 मीट्रिक टन खाद शेष है।


मिली जानकारी के मुताबिक युरिया खाद 10 हजार 750 मीट्रिक टन लक्ष्य के विरूद्ध आठ हजार 253 मीट्रिक टन (76.77%) भंडारण किया गया। इसमें से सात हजार 870 मीट्रिक टन (73.21%) युरिया खाद बेचा और 383 मीट्रिक टन शेष है। इसी तरह सुपर पावडर/दानेदार खाद 2250 मीट्रिक टन लक्ष्य के विरूद्ध 2375 मीट्रिक टन (104.76%) का भण्डारण किया गया। इसमें से 2037 मीट्रिक टन (90.54%) सुपर पावडर/दानेदार बेचा और 229 मीट्रिक टन सुपर पावडर/दानेदार शेष है तथा सुपर जिंकटेड खाद 90 मीट्रिक टन शेष है। साथ ही डी.ए.पी. दस हजार 500 मीट्रिक टन लक्ष्य के विरूद्ध सात हजार 862 मीट्रिक टन (74.87%) भण्डारित है। इसमें सात हजार 691 मीट्रिक टन (73.25%) बेचा और 171 मीट्रिक टन शेष है। 

इसी तरह एम.ओ.पी.खाद 2200 मीट्रिक टन लक्ष्य के विरूद्ध 2178 मीट्रिक टन (99.01%) खाद का भण्डारण किया गया। इसमें से 1547 मीट्रिक टन (70.34%) खाद बेचा और 631 मीट्रिक टन शेष है। एन.पी.के.समस्त खाद एक हजार मीट्रिक टन लक्ष्य के विरूद्ध 336 मीट्रिक टन (33.65%) का भण्डारण कर 275 मीट्रिक टन (27.50%) बेचा और 60 मीट्रिक टन शेष है।



                                                                                                                               

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने