आजादी के 75वीं वर्षगांठ के अमृत महोत्सव में आत्मनिर्भर भारत बनाने का अलख जगाए : प्रीतेश गांधी

 

धमतरी।देश स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है। हमारे देश का राष्ट्रीय पर्व 15 अगस्त यानी आजादी का यह दिन प्रत्येक भारतवासी के लिए गौरव का दिन है। यह सुनहरा दिन सभी देशवासियों के मन में तिरंगे के प्रति शान और राष्ट्र के प्रति समर्पण व सम्मान की भावना को और भी दृढ़ कर देता है। इस ऐतिहासिक दिन स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रीतेश गांधी प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य भाजपा छत्तीसगढ़ ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की  शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 15 अगस्त 1947 के दिन देश को अंग्रेजों की गुलामी से आजादी दिलाने वाले महापुरुषों व अपनी अंतिम सांस तक माँ भारती की स्वाधीनता के लिए लड़ने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को मैं नमन करता हूं। 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश को एक सम्पन्न, समृद्ध और विकसित राष्ट्र बनाने की राह पर कार्य किया जा रहा है। इस वर्ष हम स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में 75 हफ़्तों को अमृत महोत्सव के रूप में मना रहें हैं। अमृत महोत्सव यानी आजादी की ऊर्जा का अमृत, स्वतंत्रता सेनानियों से प्रेरणाओं का अमृत, विचारों और नए संकल्पों का अमृत, अमृत महोत्सव यानी आत्मनिर्भरता का अमृत। 

 हम सभी को इस स्वतंत्र राष्ट्र को समृद्ध बनाने के लिए अपना योगदान देना चाहिए। राष्ट्र प्रेम एवं माँ भारती के प्रति समर्पित हो कर केवल देश के हित में कार्य करना चाहिए। 



0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने