Video: कभी अपने गांव से नहीं निकला सहदेव आज मुंबई की वादियों में घूमने लगा, धमतरी पहुंचने पर हुआ स्वागत

 


बादशाह ने पढ़ाई के साथ अन्य महत्वपूर्ण जिम्मेदारी ली



भूपेंद्र साहू
धमतरी
। बसपन का प्यार.. गाने से प्रसिद्धि पाने वाले सुकमा जिले के दूरस्थ वनांचल का छोटा बालक सहदेव दिरदो शनिवार को धमतरी पहुंचा।जहां पर लोगों ने उसे अपने सर आंखों में उठा लिया। नक्सल प्रभावित क्षेत्र का यह बच्चा नक्सलवाद से कोसों दूर है। दूसरे के मोबाइल में गाना सुनकर  दो अंतरा के गाने को गाकर इतना फेमस हुआ कि मशहूर पॉप सिंगर बादशाह ने उसकी पढ़ाई का पूरा खर्च उठाने की जिम्मेदारी ले ली।



'बसपन का प्यार' गाना सुनकर प्रसिद्धि पाने वाला सहदेव शनिवार को कृदत्त कॉलोनी में रामभवन कुशवाहा के निवास पर पहुंचा। सर्वप्रथम उसकी आरती उतारकर फूल माला से स्वागत किया गया।



पत्रकारों से चर्चा करते हुए सहदेव ने बताया कि वह सुकमा जिले के छिंदगढ़ क्षेत्र के ग्राम उरमापाल का है। 12 वर्षीय सातवीं क्लास का छात्र है। उसकी दो बड़ी और दो छोटी बहन हैं। उसने बताया कि कुछ समय पहले दूसरे के मोबाइल से सुनकर बसपन का प्यार गाना उन्होंने मोहल्ला क्लास में गया था। जिसके बाद बादशाह ने सुनकर उसे मुंबई बुलाया। वहां पर उसके गाने की रिकॉर्डिंग हुई। उसे सोनी टीवी के लोकप्रिय प्रोग्राम इंडियन आइडल में भी बुलाया गया। इससे पहले वह कभी अपने गांव से निकल नहीं पाया था।  फ्लाइट में सफर कर मुंबई पहुंचा। उसने बताया कि बादशाह से मिलकर उसे बहुत अच्छा लगा। वह देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और अपने क्षेत्र के नेता कवासी लखमा सहित इन्हीं तीन  को ही जानता है।



*सहदेव की है गायक बनने की इच्छा*
चर्चा के दौरान सहदेव के केयरटेकर पिंटू मानिकपुरी ने बताया कि जब इंस्टाग्राम में बादशाह ने उसका वीडियो डाला था।  तब उसे टेग कर बादशाह को मैंने बताया कि वह सहदेव को जानता है। फिर दोनों में कम्युनिकेशन बढ़ा। फिर बादशाह ने सहदेव को मुंबई बुलाया।मुंबई पहुंचने पर बादशाह ने उसे होटल में रुकवाया। फिर गाने की रिकॉर्डिंग की गई। उसके बाद इंडियन आईडल में भी पहुंचे। बादशाह के साथ इस गाने को यूट्यूब में रिलीज किया गया है उसके सिर्फ 3 दिन में 46 मिलीयन (4 करोड़ 60 लाख) व्यूज आ चुके हैं। उन्होंने बताया कि बादशाह, सहदेव के पूरे चीज को स्पॉन्सर करेंगे। उसकी पढ़ाई के खर्चे का भी जिम्मा उन्होंने लिया है। पिंटू ने बताया कि फिलहाल बादशाह ने उन्हें ही जिम्मेदारी दी है क्योंकि ऐसे उभरते कलाकार से कई प्रकार से छल कपट भी हो सकता है। इसीलिए मैं सहदेव के साथ मौजूद रहता हूं।





0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने