ग्राम गोजी में आयोजित हरेली महोत्सव कार्यक्रम में पहुचे पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम

 


मुकेश कश्यप                                                                         कुरुद।छत्तीसगढ़ के प्रथम पर्व हरेली के पावन अवसर पर कुरुद ब्लाक के ग्राम गोजी में आयोजित हरेली महोत्सव कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष व कोंडागांव विधायक मोहन मरकाम का आगमन हुआ।उनके साथ प्रदेश संगठन प्रभारी महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला,राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त राजकुमारी दीवान,प्रदेश कांग्रेस महासचिव पीयुष कोसरे, जिलाध्यक्ष शरद लोहाना,पूर्व जिलाध्यक्ष मोहन लालवानी सहित प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारियो व वरिष्ठ कांग्रेसजनो ने शिरकत की।

        रविवार को ग्राम गोजी में आयोजित इस कार्यक्रम में श्री मरकाम  ने गांव के गौठान में औजारों व पशुधनो की पारंपरिक पूजा-अर्चना की व पशुओं को चारा खिलाया,साथ ही पारंपरिक गेड़ी का आनंद भी लिया।सभा को सम्बोधित करते हुए उन्होंने सभी को हरेली पर्व की  बधाई देते हुए इसे लोकपंरपरा व आस्था का पर्व बताया।उन्होंने कहा कि हरेली छत्तीसगढ़ का प्रथम त्यौहार है,यही से हम सभी कृषक वर्ग खेती-किसानी व जींवन में खुशहाली की कामना करते है।फिर यही से सभी त्यौहारो की शुरुआत भी होती है।श्री मरकाम ने विश्व आदिवासी दिवस की भी बधाई दी,साथ ही प्रदेश सरकार की जनहित विकास से जुड़ी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताते हुए आगे भी इसे जारी रखने की बात कही।


संगठन प्रभारी महामंत्री चन्द्रशेखर शुक्ला ने कहा कि हरेली पर्व से ही हमारे प्रदेश में सभी त्यौहारो की शुरुआत होती है ,हमारी सरकार विकास के साथ-साथ हमारी लोक कला, लोक संस्कृति ,तीज त्योहार को बढावा दे रही है।छत्तीसगढ़ को समृद्ध व विकासशील बनाने का भरपूर प्रयास अनवरत जारी है।राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त राजकुमारी दीवान ने कहा कि भूपेश सरकार ने किसानो ,मजदूरो व गरीबो के विकास के लिए अनेक जनकल्याणकारी कार्यो को पूरा किया है जिससे आज प्रदेश खुशहाल व विकास की तरफ अग्रसर है।

          जिला कांग्रेस अध्यक्ष शरद लोहाना ने कहा कि विकास ,संस्कृति, सभ्यता के साथ-साथ मरकाम जी के नेतृत्व में संगठन में उत्साह व मजबूती बनी हुई है।कार्यक्रम को जिला पंचायत अध्यक्ष कांति सोनवानी,जनपद अध्यक्ष शारदा साहू,जिला उपाध्यक्ष हेमन्त साहू,जिला प्रवक्ता नीलम चन्द्राकर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आशीष शर्मा सहित अन्य मंचासिन कांग्रेसजनो ने भी सम्बोधित करते हुए भूपेश सरकार की जनहित योजनाओं का वर्णन किया ,साथ ही हरेली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए छत्तीसगढ़ की लोकपरम्परा व संस्कृति के प्रति प्रेमभाव को बनाये रखने की बात कही।कार्यक्रम में जनपद सदस्य  धनेश्वरी पुष्कर यादव द्वारा कांग्रेस की रीति से प्रभावित होकर कांग्रेस प्रवेश करने पर उनका हार्दिक स्वागत किया गया।कार्यक्रम का संचालन इंटक कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता थानेश्वर तारक व आभार प्रदर्शन जिला महिला कांग्रेस प्रवक्ता  ईश्वरी तारक ने किया।


           इस अवसर पर पूर्व ब्लाक अध्यक्ष बसंत साहू,वरिष्ठ नेता सौहेन्द सिह दत्ता, जिला पंचायत सभापति तारिणी चन्द्राकर, जिला पंचायत सभापति सुमन सन्तोष साहू ,जिला सचिव घनश्याम चन्द्राकर, जिला महामंत्री आलोक जाधव , जिला महामंत्री प्रमोद साहू, सरपंच संघ जिलाध्यक्ष डीलन चन्द्राकर, नगर पंचायत अध्यक्ष तपन चन्द्राकर, शैलेंद्र साहू,जनपद उपाध्यक्ष जानसिंग यादव,गिरीश साहू,सन्तोष साहू,मिलन साहू, हरेन्द्र दादर,एल्डरमेन मनोज राजकुमार अग्रवाल,आशीष बंगानी, ब्लाक उपाध्यक्ष निरंजन साहू,पुनेन्द साहू, ब्लॉक प्रवक्ता योगेश चन्द्राकर,महामंत्री पप्पू राजपूत,योगेश साहू,लव चन्द्राकर,महिम शुक्ला,चंद्रप्रकाश देवांगन,लेखराम साहू,पंकज जोशी,जितेंद्र जोशी, तुलसी साहू, जगतपाल साहू ,चमन यादव , सुरेन्द्र साहू,जीवनदीप स्वास्थ्य समिति सदस्य सन्तोष प्रजापति,तुकेश साहू,नेतराम साहू,घनश्याम साहू,रामकुमार साहू,चेमन यादव,जीवधन साहू, चोवाराम साहू ,गोविंदा साहू,तुलसी साहू,उमेश कुमार सहित बड़ी सँख्या में जिले, ब्लॉक व ग्रामीण स्तरीय पदाधिकारी-कार्यकर्ता व ग्रामवासी उपस्थित थे।

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने