भाजपा महिला मोर्चा ने सुरक्षा में तैनात जवानों को रक्षासूत्र बांध उनके स्वस्थ जीवन की कामना की

 


नक्सल प्रभावित थानों और कैंप में पहुँचकर बहनों ने निभाया फर्ज


नगरी।आवाम के लोग चैन की नींद सो पाए इसके लिए इसके लिए रात-दिन सुरक्षा बलो के जवान चौकसी करते है। कोई भी तीज,त्यौहार के अवसर पर जवान शरीक नहीं हो पाते और हमारी हिफाजत के लिए बीहड़ो में डटे रहते है।भाई बहन के लिए सबसे खास त्यौहार होता है रक्षाबंधन का,लेकिन तैनात जवान इस अवसर पर घर नहीं पहुँच पाते। जिससे उनकी कलाई सुनी रह जाती है और इस कमी को दूर करने के लिए भाजपा महिला मोर्चा की महिलाएँ बीते कई वर्षों से उन जवानों को राखी बांध रही है।


भारतीय जनता पार्टी जिला महिला मोर्चा के मार्गदर्शन में मंडल महिला मोर्चा के अध्यक्ष सुलोचना साहू के नेतृत्व में महिला मोर्चा मंडल नगरी एवं बेलर के बहनों  ने नगरी पुलिस अनुविभाग के नक्सलप्रभावित थाना बोराई, मेचका और नगरी एवं बिरनासिल्ली ,बोराई और मेचका के CRPF कैम्प और सीतानदी बहीगांव के CAF कैम्प में देश के सुरक्षा में तैनात हमारे जांबाज जवानों को रक्षा सूत्र बांधकर तिलक लगाया। मुंह मीठा कराकर उनकी स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष आराधना नागेन्द्र शुक्ला, जनपद पंचायत नगरी के अध्यक्ष दिनेश्वरी नेताम, जिला मंत्री प्रेमलता नागवंशी,जिला महामंत्री हेमलता यादव, जिला उपाध्यक्ष रामेश्वरी साहू,  सत्ती मरकाम, महिला मोर्चा महामंत्री  हेमलता साहू, उपाध्यक्ष यशोदा साहू, मीडिया प्रभारी चेलेश्वरी साहू,बेलर मंडल के महामंत्री पुनिया साहू,  सीमा देवांगन ,पार्षद  विनीता कोठारी पूर्व मंडल अध्यक्ष तेजस्विनी साहू ,पूर्व जिला पंचायत सदस्य सत्यवती नेताम वरिष्ठ भाजपा नेता गिरवर भंडारी मौजूद रहे।




0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने