गांव के गरीब बच्चें अंग्रेजी माध्यम में पढ़कर अपने सपने पूरे कर सकते है:डॉ लक्ष्मी ध्रुव

 


इंग्लिश मीडियम स्कूल का हुआ शुभारंभ 


अतिथियों ने बच्चों को गुलाल, मिठाई खिलाकर एवं पुस्तके देकर प्रवेश दिलाया


पवन निषाद

मगरलोड(धमतरी)। लगभग 16 माह पश्चात जब स्कूल के दरवाजे आज खुले तो बच्चे उमंग और उत्साह के साथ स्कूल में प्रवेश किये। विकासखण्डों में शासन द्वारा संचालित स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में भी शाला प्रवेश उत्सव के माध्यम से बच्चे कक्षाओं में दाखिल हुए। 

दो अगस्त सोमवार को विकासखंड मगरलोड भैसमुंडी के कन्या माध्यमिक शाला परिसर में संचालित इंग्लिश मीडियम स्कूल के बच्चों को मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक डॉ लक्ष्मी ध्रुव एवं जनपद अध्यक्ष ज्योति दिवाकर ठाकुर, नगर पंचायत अध्यक्ष नीतू साहू ने गुलाल लगाकर, मिठाई खिलाकर और पुस्तके देकर प्रवेश दिलाया। 


मुख्य अतिथि सिहावा विधायक डॉ लक्ष्मी ध्रुव ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नवाचारी सोच से अंग्रेजी माध्यम स्कूल का नींव रखा गया है। गरीब माता-पिता जो अपने बच्चों को अंग्रेजी माध्यम और बड़े निजी स्कूलों में पढ़ाना चाहते है। उनके लिए स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल मील का पत्थर शाबित होगा। उन्होंने कहा कि आज इंग्लिश भाषा सबकी जरूरत बन गई है। उच्च शिक्षा जैसे आईआईटी, एमबीए और प्रशासनिक सेवाओं के लिए यह आवश्यक है। अब हमारे गांव के गरीब बच्चे भी अंग्रेजी माध्यम में पढ़कर अपने सपने पूरा कर सकते है।


 इस अवसर पर प्रमुख रूप से शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष घनश्याम साहू, ग्राम समिति अध्यक्ष घनश्याम साहू,जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष बिसहत राम साहू,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डीहू राम साहू,नगर पंचायत उपाध्यक्ष भूपेश सिंन्हा,जनपद पंचायत उपाध्यक्ष राजेश साहू, विधायक प्रतिनिधि दाउलाल साहू,ब्लाक विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र धंनजय,रवि निर्वाण, पार्षद बिसुन साहू,देवेंद्र साहू, सत्यनारायण साहू,एल्डरमेन लीलाराम साहू,रोहित साहू, बाल गोविंद,डाकवर साहू, रेखा साहू,रूखमणी सिन्हा, खिलावन साहू,ब्लाक महिला कांग्रेस अध्यक्ष खिलेश्वरी साहू, पप्पू देवांगन,युवा कांग्रेस जिला सचिव हरीश साहू,दानी पाल,पुरुषोत्तम सिन्हा, जयकरण साहू,नारद साहू,रेखा साहू,जगजीत कौर,राजेन्द्र साहू ,मोहन चक्रधारी,डीईओ रजनी नेल्सन ,बीईओ एलआर बरिहा,एबीईओ कली राम साहू, मनीष कुमार ध्रुव, प्राचार्य पीएस दीवान,शिक्षक दया राम  साहू,गोपेश गजपाल,कामेश्वर साहू, कुलदीप साहू,केएस ध्रुव, हेमलाल साहू,श्रीराम साहू, रामनारायण साहू,प्रदीप साहू, चन्द्रहास साहू,हंसा कंवर, प्रियंका मरकाम,रूफिया फातिमा,कालेश्वर ध्रुव,सहित शिक्षकगण शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी,पालकगण व गणमान्य नागरिक एवं बच्चे उपस्थित थे।




0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने