राधा कैसे न जले' से मचा सियासी तहलका कांग्रेस नेता का विडियो हुआ वायरल

 

सुशील सन्नी अग्रवाल सिविल लाइन थाना पहुंचे 

कांग्रेसी नेता ने पुलिस में की शिकायत, तो भाजपा नेता बोले मानहानि का मुकदमा करूंगा

वतन जायसवाल

रायपुर। प्रदेश की राजनीति में एक और विडीयो कांड ने तहलका मचा दिया है। वायरल विडियो के बाद अब भाजपा- कांग्रेस के बीच जुबानी और प्रतिष्ठा की लड़ाई शुरू हो गई है। विडियो में नजर आने वाले कांग्रेसी नेता ने इस मामले में विडियो वायरल करने वाले भाजपा नेता के खिलाफ अपराध दर्ज करवाया है। तो भाजपा नेता ने उन पर मानहानि का मुकदमा करने की बात कही है। 


भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष गौरी शंकर श्रीवास ने  18 अगस्त को दोपहर 12 बजकर 12 मिनट में पोस्ट किया कि निगम मंडल के नवनियुक्त अध्यक्ष की रास-लीला का विडियो किसको-किसको देखना है। फिर शाम को श्रीवास ने अपने फेसबुक पेज पर एक विडियो पोस्ट करते हुए लिखा- देखो तो गोपी कैसे अपने कन्हैया को कितने प्रेम से सन्निर्माण से मना रही है… और कन्हैया है कि कर्मकार रूप से परेशान…अटूट प्रेम मंडल का निर्माण। विडियो में एक लड़की मधुवन में जो कन्हैया किसी गोपी से मिले, राधा कैसे न जले..गीत पर अपने भाव व्यक्त कर रही थी और उनके बगल में एक व्यक्ति बैठा है। जिसे कांग्रेसी नेता बताया गया है। पोस्ट होते ही यह विडियो वायरल हो गया। 


जिस कांग्रेसी नेता सुशील सन्नी अग्रवाल का यह विडियो बताया गया वो हाल ही में छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष  बनाए गए हैं। विडियो वायरल होने के बाद  कांग्रेस नेता सुशील सन्नी अग्रवाल सिविल लाइन थाना पहुंचे और गौरी शंकर अग्रवाल के खिलाफ शिकायत की है। लिखित शिकायत में सन्नी अग्रवाल ने कहा है, एक वीडियो में उनका चेहरा लगाकर उनको बदनाम किया जा रहा है।

वही विडियो पोस्ट करने वाले भाजपा नेता गौरीशंकर श्रीवास का कहना है, उन्होंने वीडियो सार्वजनिक प्लेटफार्म से उठाया है। उसमें कौन है यह भी नहीं बताया है। कोई गंदा कमेंट भी नहीं किया है। इसके बाद भी उनके खिलाफ शिकायत गलत है। वे ऐसी शिकायत करने वालों के खिलाफ मानहानि का दावा करेंगे।

 इस पुरे मामले पर सिविल लाइन थाना सीएसपी नसर सिद्दीकी ने कहा कि थाने में सुशील सन्नी अग्रवाल ने शिकायत की है। पुलिस ने पूरे मामले में जांच शुरू कर दी है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उस आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।



0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने