तिल्दा के कांग्रेसी नेता वेदराम अपने 10 समर्थकों के साथ अब भाजपाई हुए


प्रदेश के भाजपा प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी के सामने ली भाजपा की सदस्यता

वतन जायसवाल

रायपुर। तिल्दा इलाके के कद्दावर कांग्रेसी नेता वेदराम मनहरे ने अपने 10 समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी ने सभी को भाजपा की सदस्यता दिलाई।

वेदराम मनहरे 2018 विधानसभा चुनाव में आरंग सीट से प्रबल दावेदार भी थे। लेकिन कांग्रेस ने शिव डहरिया को प्राथमिकता दी थी। वे तिल्दा जनपद पंचायत के दो बार अध्यक्ष, दो बार जनपद पंचायत तिल्दा उपाध्यक्ष भी रह चुके है। उन्होंने गत 11 सितंबर को नई दिल्ली में भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री छत्तीसगढ़ प्रभारी डी पुरंदेश्वरी के समक्ष अपने 10 समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की । इस कार्यक्रम छत्तीसगढ़ के आदिवासी नेता पूर्व राज्यसभा सांसद नंदकुमार साय भी उपस्थित थे। बताया गया है वेदराम मनहरे नई दिल्ली से रायपुर वापस आने के बाद उनके दो जगह बड़े बड़े कार्यक्रम करने की योजना है।

0/Post a Comment/Comments

और नया पुराने